फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana cm manohar lal reaction on kurkshetra violence

'पद्मावत' को लेकर मॉल में तोड़फोड़, सीएम बोले- थिएटर वाले फिल्म न दिखाएं तो अच्छा

Mon, 22 Jan 2018 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 22 Jan 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
Haryana cm manohar lal reaction on kurkshetra violence
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : File Photo
रिलीज की तारीख नजदीक आते ही फिल्म पद्मावत को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद लोग हाथ में कानून लेने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। कुरुक्षेत्र के सेक्टर-17 स्थित कैसल मॉल से फिल्म को लेकर हिंसा की खबर आई है। रविवार देर शाम करीब 20 हथियारबंद नकाबपोश युवाओं ने मॉल में हमला बोल दिया। इस दौरान उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की। करीब दो मिनट मेें ही आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग गए। रविवार होने के चलते मॉल में बड़ी संख्या में खरीदार पहुंचे थे। हमले के चलते वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अगर सिनेमाघरों के मालिक फिल्म को न दिखाएं तो अच्छा हैं और अगर दिखाते हैं तो उन्हें सरकार की तरफ से सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी, जैसा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराना है। बता दें कि हरियाणा सरकार फिल्म को बैन करने की घोषणा भी कर चुकी है। 
विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान की करणी सेना ने इस फिल्म में राजपूतों की कहानी को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है और कहा कि संजय लीला भंसाली की फिल्म भारतीय इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर बनाई गई है। चार राज्यों राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और मध्यप्रदेश में फिल्म को बैन करने की बात सामने आने पर फिल्म निर्माताओं की तरफ से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने सुप्रीम कोर्ट ने पक्ष रखा था। जिसकेे बाद अदालत ने फिल्म से बैन हटा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed