Haryana News: हरियाणा में 14 हजार लोगों को बड़ी राहत, सरकार कोरोना काल में दर्ज 8275 मुकदमे लेगी वापस
मनोहर लाल ने कहा कि इस वित्त वर्ष में सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय परिवार सुरक्षा नामक नई योजना की शुरुआत की थी। जिसके 1964 लाभ पात्रों को 75 करोड़ 10 लाख रुपये खाते में भेजे गए। आज 1159 और अन्य लाभ पात्रों के खाते में 44 करोड़ 48 लाख रुपये की राशि डाली जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान लागू दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दर्ज 8275 मुकदमे वापस लेने का एलान किया है। इन मुकदमों के तहत कोविड-19 के दौरान कुल 14,127 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को बताया कि जो मामले अदालत में चल रहे हैं, उनमें सुनवाई के दौरान सरकार अपना पक्ष रखेगी और लोगों को राहत दी जाएगी लेकिन जिन मामलों में जुर्माना लगा था, वह वापस नहीं होगा।
उधर, जहरीली शराब प्रकरण पर मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो जिलों में कुल 12 जोन के 24 शराब ठेकों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इसमें आधे ठेके शहरी क्षेत्र में थे और आधे ग्रामीण क्षेत्र में। साथ ही यमुनानगर में एक एल-13 लाइसेंस भी रद्द किया गया है। अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
स्वच्छ रैकिंग में अव्वल आने वाले निगमों के सफाईकर्मियों को मिलेंगे 12 हजार रुपये
मुख्यमंत्री ने स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली नगर निगम व पालिकाओं के सफाई कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देने का एलान किया। स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में उच्चतम 25 प्रतिशत (सबसे अच्छा प्रदर्शन) की श्रेणी में आने वाले निगमों व निकायों के सफाई कर्मचारियों को 12 हजार रुपये वार्षिक रुपये दिए जाएंगे।
अगली 25 प्रतिशत की श्रेणी में आने वाली पालिकाओं के सफाई कर्मचारियों को 9,000 रुपये सालाना दिए जाएंगे। यह राशि चार किस्तों में दी जाएगी। वित्त वर्ष की प्रत्येक तिमाही के अंत में किस्त दी जाएगी। इससे सफाई कर्मचारियों को सालाना लगभग 20 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। इनमें नियमित कर्मचारी, पालिका व आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मचारी भी शामिल होंगे।