फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal reached in Bhiwani

सीएम मनोहर लाल बोले- साढ़े छह हजार नौकरी निकाल दी, 15 दिन में 15 हजार और निकालेंगे

Wed, 12 Jun 2019 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal reached in Bhiwani
भिवानी पहुंचे सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार शाम अनाज मंडी में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। लोकसभा चुनाव में बेहतर जीत से गदगद सीएम ने कहा कि अब 100 दिन बाद फिर उनकी परीक्षा है और इस बार उनका लक्ष्य मिशन 75 है। इसके बाद वे एसएचई फैक्टर पर काम करेंगे। 

विज्ञापन


एस माने सिक्योरिटी, एच माने हेल्थ और ई माने एजुकेशन। शिक्षा को ऐसा बनाएंगे कि लोग पहले सरकारी स्कूलों में एडमिशन के लिए आए। वहां प्रवेश नहीं मिलने पर प्राइवेट स्कूलों में जाए।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि साढ़े छह हजार नौकरी आज निकाली और अगले 15 दिन में 15 हजार नौकरियां और निकालेंगे। अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं की मेहनत के आगे नतमस्तक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की बदौलत लोकसभा चुनाव में ऐसी जीत मिली कि सबको हैरान कर दिया। भिवानी से साढ़े चार लाख वोट आने की उम्मीद थी मगर यहां साढ़े चार लाख वोटों से जीते। अब हमारा मुकाबला आपसी जिलों में नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से आगे निकलने का है।

वे ऐसी व्यवस्था बनाएंगे कि हरेक परिवार का पूरा डाटा तैयार करेंगे। इससे हम चंडीगढ़ में बैठे ही ये जान सकेंगे कि लोहारू के किस परिवार को क्या जरूरत है। हमारे कर्मचारी वहां जाकर उसकी जरूरत को पूरा करेंगे।

Haryana CM Manohar Lal reached in Bhiwani

चौटाला परिवार का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक नेता कहते थे कि मेरा परिवार ही नहीं है। मगर उसके परिवार ने जो किया, कुछ तो जेल में हैं और कुछ जाने की तैयारी में हैं।

इनके घरों में रोज लड़ाई होती है। मेरा परिवार प्रदेश के ढाई करोड़ लोग हैं। हमें कई जगह फेल बताया गया और कहा कि अब कभी सरकार नहीं बनेगी मगर चुनाव परिणाम के बाद सब कहते हैं कि क्या जादू किया। केंद्र स्तर पर हमें 110 अवार्ड मिले हैं। जो रह गया अगले पांच साल में पूरा करेंगे।

सांसद हैं वाटर मैन ऑफ हरियाणा
मुख्यमंत्री ने सांसद की पीठ थपथपाते हुए उन्हें वाटर मैन ऑफ हरियाणा की उपाधि दी। सीएम ने कहा कि सांसद को पता है कि पानी कहां से और कैसे लाया जा सकता है। कितने पानी की जरूरत है और जरूरत को कैसे पूरा किया जा सकता है।

वेटिंग वालों को भी देंगे नौकरी
मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान एक युवक हाथ में नियुक्ति पत्र लेकर दिखाने लगा तो उन्होंने कहा कि वेटिंग वालों को भी नौकरी देंगे। वेटिंग में कई बार समय लग जाता है।

मैं हरियाणवी हूं...
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपील करते है कि पिछली सरकारों ने वोट के लिए जाति आधार पर बंटवारा किया। लड़ाया। मगर वे अपील करते हैं कि अब कोई ब्राह्मण, जाट, पंजाबी नहीं बल्कि कोई पूछे तो कहें मैं हरियाणवी हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed