{"_id":"633ab04ef5747650203bc425","slug":"haryana-cm-manohar-lal-protocol-officer-suspended-in-passport-issue-of-cm-on-his-visit-to-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सीएम मनोहर लाल की दुबई यात्रा के दौरान पासपोर्ट भूलने के मामले में प्रोटोकॉल अफसर सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सीएम मनोहर लाल की दुबई यात्रा के दौरान पासपोर्ट भूलने के मामले में प्रोटोकॉल अफसर सस्पेंड
Mon, 03 Oct 2022 03:23 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 03 Oct 2022 03:23 PM IST
सार
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल अपने दुबई दौरे पर पासपोर्ट भूल गए थे। वहां से लौटने पर सीएम मनोहर लाल ने इस घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
विज्ञापन
दुबई यात्रा के दौरान सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हाल में दुबई यात्रा पर पासपोर्ट भूलने के मामले में उनके प्रोटोकॉल अफसर को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रोटोकॉल अफसर शामल दास को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दुबई दौरे के दौरान निवेश और व्यापार को लेकर सर्राफ समूह के चेयरमैन के साथ बैठक की। उनके साथ डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी मौजूद थे। वहीं मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, पीएस वी उमाशंकर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
दरअसल हरियाणा के सीएम मनोहर लाल अपने दुबई दौरे पर पासपोर्ट भूल गए थे। वहां से लौटने पर मनोहर लाल ने कहा था कि मैं पासपोर्ट घर पर भूल गया था। इसी वजह से फ्लाइट भी बदलनी पड़ी थी। सीएम ने कहा कि इस मामले में मीडिया में अलग-अलग तरह की कहानियां बनाई गई। उसमें मुझे भी आनंद आया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा चार लोग साथ में गए थे। पहले मेरी टिकट बिजनेस क्लास की थी। बाद में रद्द होने पर इकॉनामी क्लास में 3:50 घंटे का सफर किया। इससे कुछ लोग हैरान हैं कि मुख्यमंत्री होकर भी आप इकॉनामी क्लास में सफर करते हैं।
सीएम मनोहर लाल के साथ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव भी शारजाह सफारी पार्क देखने गए थे। यह पार्क लगभग 2000 एकड़ में फैला है। यहां अफ्रीकन जानवरों को रखा गया है। सीएम ने कहा कि जहां रेत ही रेत थी, वहां भी जानवरों के लिए अच्छा काम किया गया है। सीएम ने यह भी एलान किया है कि ऐसा ही सफारी पार्क हरियाणा में गुरुग्राम व नूंह में बनेगा। यह 10 हजार एकड़ में फैला होगा। यह एक अच्छा प्रोजेक्ट साबित होगा क्योंकि ये दिल्ली के बेहद नजदीक है।