फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal press conference on completion of 2500 days of government

हरियाणा: एसडीएम के बचाव में मुख्यमंत्री, बोले- शब्दों का चयन ठीक नहीं, मंत्रिमंडल विस्तार पर कही ये बात

Tue, 31 Aug 2021 01:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 31 Aug 2021 01:12 AM IST
सार

सीएम ंमनोहर लाल ने कहा कि मंत्रिमंडल में अभी 12 मंत्री हैं, विस्तार के बाद 14 हो जाएंगे, जिससे कोई बड़ा अंतर काम में नहीं आने वाले। यह पार्टी नेतृत्व के अधिकार क्षेत्र में है कि कब विस्तार करना है, जब उचित समय आएगा, यह हो जाएगा।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal press conference on completion of 2500 days of government
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल के एसडीएम आयुष सिन्हा का बचाव करने के साथ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि एसडीएम के शब्दों का चयन ठीक नहीं, उन्हें ऐसे शब्द नहीं चुनने चाहिए थे। मंत्रिमंडल विस्तार उचित समय पर होगा, इससे सरकार के कामकाज पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ रहा। सीएम ने सोमवार को सरकार के 2500 दिन पूरा होने पर दोनों मामलों पर खुलकर अपनी बात रखी।

विज्ञापन


सरकार में गठबंधन सहयोगी व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जहां अपने विधायकों के बढ़ते दबाव के बीच मंत्रिमंडल विस्तार के लिए दिल्ली के चक्कर पर चक्कर काट रहे हैं और एसडीएम करनाल पर कार्रवाई की बात कह चुके। वहीं, मुख्यमंत्री का दोनों मामलों पर अलग रुख है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने करनाल घटना के दौरान वायरल हुए आईएएस अधिकारी के ऑडियो और वीडियो पर कहा कि इसकी जांच पुलिस महानिदेशक कर रहे हैं। वायरल ऑडियो और वीडियो अलग जगह का है और जो घटना हुई वह अलग स्थान पर हुई। इसलिए दोनों घटनाओं को आपस में नहीं जोड़ना चाहिए। करनाल एसडीएम के पद पर तैनात अधिकारी गलत शब्दों का चयन कर गए, हालांकि उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के दायित्व को निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी व प्रशासन अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, रिपोर्ट के आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रियों की परफार्मेंस दो साल के कामकाज के आधार पर नहीं आंकी जा सकती। पांच साल का लेखाजोखा लिया जाता है। सबका काम एक सा नहीं हो सकता। सबके अलग-अलग विभाग हैं, सभी मंत्री अपनी योग्यता अनुसार काम कर रहे हैं।


मंत्रिमंडल में अभी 12 मंत्री हैं, विस्तार के बाद 14 हो जाएंगे, जिससे कोई बड़ा अंतर काम में नहीं आने वाले। यह पार्टी नेतृत्व के अधिकार क्षेत्र में है कि कब विस्तार करना है, जब उचित समय आएगा, यह हो जाएगा। गठबंधन अभी सही काम कर रहा है। तीन साल बाद की परिस्थितियां क्या बनेंगी, कह नहीं सकते। हम चाहते हैं कि ठीक ही रहें। ताऊ देवी लाल के समय से हम गठबंधन सरकार चलाते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed