{"_id":"60b341798ebc3e00c759d6b5","slug":"haryana-cm-manohar-lal-not-given-reply-to-letter-of-bs-hooda","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में खत पर खता: हुड्डा पर बरसे सीएम मनोहर लाल, कहा- 2029 तक चलेगी यही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में खत पर खता: हुड्डा पर बरसे सीएम मनोहर लाल, कहा- 2029 तक चलेगी यही सरकार
Sun, 30 May 2021 01:33 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 30 May 2021 01:33 PM IST
सार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसान आंदोलन की वजह से प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ा है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार भी किसानों से आंदोलन समाप्त करने की अपील नहीं की है। हुड्डा को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने मुझे एक पत्र लिखा है। इस पत्र की ऐसी भाषा है कि मैंने इसका जवाब देना भी उचित नहीं समझा और इसे अनदेखा कर दिया। इस पत्र से हमारी और उनकी सोच में अंतर नजर आता है।
विज्ञापन
सीएम ने हुड्डा के पत्र के अंश पढ़कर सुनाए
भूपेंद्र सिंह हुड्डा कहते हैं कि मुझे सरकार चलाना नहीं आता। मैं भूपेंद्र हुड्डा को कहना चाहता हूं कि 2029 तक यही सरकार चलेगी। हुड्डा जी सोचते कि वो इस तरह के बयान देकर शायद सत्ता में आ जाएं लेकिन ऐसा नहीं होगा। हुड्डा को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए कि वो क्या कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने एक बार भी किसानों से नहीं कहा कि वो धरना खत्म करें ताकि कोरोना को रोका जा सके। सीएम ने फिर कहा किसान आंदोलन से प्रदेश में कोरोना बढ़ा है जो लोग धरने में शामिल हुए उनके गावं में संक्रमण और मौतें ज्यादा हुईं हैं। अगर विपक्ष की ऐसी मानसिकता है तो सर्वदलीय बैठक बुलाने का कोई लाभ नहीं है।
विज्ञापन