{"_id":"60b541533fe0f0446565d576","slug":"haryana-cm-manohar-lal-meets-pm-modi-and-discussed-on-covid-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: पीएम मोदी से मिले सीएम मनोहर लाल, कोविड प्रबंधन की सौंपी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: पीएम मोदी से मिले सीएम मनोहर लाल, कोविड प्रबंधन की सौंपी रिपोर्ट
Tue, 01 Jun 2021 02:14 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:14 AM IST
सार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोनारोधी वैक्सीन और ब्लैक फंगस की दवाइयों की जरूरत से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा नहीं की। वहीं पीएम मोदी ने हरियाणा के सीएम को कोरोना की तीसरी लहर से सचेत रहने को कहा है। हालांकि पीएम ने हरियाणा की व्यवस्था और प्रबंधों पर संतोष जताया है।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर प्रदेश की कोविड प्रबंधन रिपोर्ट सौंपी। उन्होंने प्रधानमंत्री को कोरोनारोधी वैक्सीन और ब्लैक फंगस की दवाइयों की जरूरत से अवगत कराया। मोदी ने मनोहर लाल को तीसरी लहर से सचेत करने के साथ ही राज्य की व्यवस्थाओं-प्रबंधों पर संतोष जताया। मुख्यमंत्री ने बैठक में किसान आंदोलन पर भी चर्चा की। हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार पर कोई बात नहीं हुई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बताया कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोविड-19 के नियंत्रण के संदर्भ में प्रदेश की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं के बारे में बातचीत हुई। ब्लैक फंगस की दवा की कमी के बाबत उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को जानकारी देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने आगामी समय में सतर्क रहने के लिए कहा। प्रधानमंत्री को कोविड-19 की रोकथाम के लिए वैक्सीन के स्टॉक व ब्लैक फंगस की दवाइयों की आवश्यकता बताई है। कोविड-किसानों सहित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। राजनीतिक मुद्दों को बैठक से दूर रखा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीन के लिए वैश्विक निविदा तीन दिन पहले जारी की गई। कंपनियों का कितना रिस्पांस मिलता है, इसकी जानकारी आने वाले समय में मिलेगी।
विज्ञापन
यह नहीं कहा कि वैक्सीन न लगाएं
मुख्यमंत्री ने साफ किया कि उन्होंने दिल्ली में वैक्सीन जल्दी-जल्दी न लगाने की बात बिल्कुल नहीं कही। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हमें भी पता है कि कोविड-19 वैक्सीन के स्टॉक की स्थिति क्या है। हमने कहा है कि स्टॉक के दृष्टिगत टीकाकरण अभियान चलाया जाए। अब इसमें राजनीति करना उचित नहीं है। कोई राजनीति करे तो यह उनका स्वभाव है। दिल्ली को हमसे अधिक वैक्सीन मिली है। उन्होंने कहा कि देश में अभी 12 करोड़ टीके और उपलब्ध होने जा रहे हैं जो तय मानदंडों के हिसाब से सभी को वितरित होंगे।