फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal meet Union Home Minister Amit Shah

मनोहर लाल और दुष्यंत की अमित शाह से मुलाकात, बोले- हमारी सरकार मजूबत, पांच साल चलेगी

Tue, 12 Jan 2021 10:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Jan 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal meet Union Home Minister Amit Shah
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

हरियाणा में गठबंधन सरकार और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला किसानों की नाराजगी दूर करने के साथ उन्हें सशक्त करने में जुटेंगे। फिलहाल कोई ऐसा कदम नहीं उठाया जाएगा, जिससे किसानों के विरोध की चिंगारी भड़के। नई दिल्ली स्थित नॉर्थ ब्लॉक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा और जजपा नेताओं की मैराथन बैठक में यही निष्कर्ष निकला है। 

विज्ञापन


भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, जननायक जनता पार्टी से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह को आश्वस्त किया कि सरकार पर कोई खतरा नहीं है। सरकार मजबूती के साथ चल रही है। सूत्रों के अनुसार शाह ने किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने और आंदोलनरत किसानों को शांत करने के लिए भी कुछ सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन


तीन घंटे चली बैठक में शाह ने गठबंधन दलों के नेताओं से वर्तमान राजनीतिक स्थिति, किसानों के विरोध प्रदर्शनों, कैमला और अन्य घटनाओं, किसानों के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी ली। साथ ही किसान हित में लिए निर्णयों को उन तक पहुंचाने के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गृह मंत्री शाह से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसान आंदोलन, नए कृषि कानूनों और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बातचीत हुई है। कमेटी सुप्रीम कोर्ट को अपनी रिपोर्ट देगी, सुप्रीम कोर्ट क्या निर्णय करेगा, इन सभी विषयों पर गृह मंत्री से बातचीत हुई है। किसानों से अपील है कि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में योगदान दें।
 
 

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर विचार-विमर्श

सीएम मनोहर लाल ने कहा है कि किसान आंदोलन का केंद्र हरियाणा है। 26 जनवरी राष्ट्रीय उत्सव है। उसके कार्यक्रम अच्छे से शांतिपूर्वक हो जाएं, इस पर भी केंद्रीय गृह मंत्री से चर्चा हुई है। सुरक्षा बंदोबस्त पर भी बातचीत की गई। यह आशा की जाती है कि सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद किसान बंधु आंदोलन को स्थगित कर देंगे।

हरियाणा में राजनीतिक माहौल ठीक है। जो राजनीतिक अटकलें लगाई जाती हैं, उनमें कोई दम नहीं है। किसान आंदोलन के दौरान दर्ज पुलिस केस वापस लेना पुलिस का काम है। पुलिस अपनी वेरिफिकेशन करेगी, यह सरकार का काम नहीं।

दुष्यंत का ट्वीट- सरकार को कोई खतरा नहीं
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अमित शाह से बैठक के बाद मंगलवार रात 9:10 बजे ट्वीट किया कि हरियाणा सरकार को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने नार्थ ब्लॉक से निकलते समय पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार पांच साल मजबूत तरीके से चलेगी और जनहित में निर्णय लेगी। किसान हमारे अपने हैं। उनकी मांगों को सुलझाने पर अब सुप्रीम कोर्ट की गठित समिति काम करेगी। उनकी पार्टी के नेताओं ने अपने विचार नए कानूनों को लेकर रखे हैं। सबके अपने विचार हैं। विधायकों ने अपने सुझाव भी दिए हैं। सभी विधायक सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed