फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal Khattar Reply on INLD Supremo Om Prakash Chautala Statement

चौटाला की टिप्पणी से आक्रामक हुई भाजपा, सीएम बोले- आप मर्यादा तोड़ सकते हैं, मेरी शिक्षा यह नहीं

Sun, 02 Jun 2019 09:57 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 02 Jun 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal Khattar Reply on INLD Supremo Om Prakash Chautala Statement
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर ओम प्रकाश चौटाला ने ऐसी टिप्पणी कर दी कि भाजपा आक्रामक हो गई। सीएम ने पलटवार करते हुए तीखे तेवर दिखाए। सीएम ने टिप्पणी के जवाब में ट्वीट करते हुए इनेलो सुप्रीमो को नसीहत दी और उनकी लंबी आयु की कामना की। सीएम ने लिखा कि आप मर्यादा तोड़ सकते हैं, लेकिन मेरी शिक्षा ऐसी नहीं है।

विज्ञापन


मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आपकी उम्र लंबी हो और ईश्वर आपको सद्बुद्धि दें। ओमप्रकाश चौटाला जी आपकी इसी अमर्यादित भाषा की वजह से जनता ने आपको सबक सिखाया है। गौरतलब है कि एक कार्यक्रम के दौरान ओपी चौटाला ने मनोहर लाल के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणी कर दी थी, जिससे भाजपाई नाराज हो गए और अब सभी अपने-अपने तरीके से पलटवार कर रहे हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सीएम एवं जेबीटी भर्ती घोटाले में सजा काट रहे ओमप्रकाश चौटाला द्वारा अमर्यादित शब्दावली का प्रयोग करना उनकी हताशा को दर्शाता है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इनेलो और चौटाला परिवार की बुरी गत से हताश होकर इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला बौखला गए हैं। यह उनकी हताशा और निराशा ही है, जो वह ईमानदार और साफ छवि के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रति अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं।

उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि इस प्रकार की बातें कहना छोटी मानसिकता का परिचय है। ओपी चौटाला सीनियर नेता हैं, मुख्यमंत्री भी रहे हैं, इस प्रकार की टिप्पणी उनको शोभा नहीं देती। चौधरी देवीलाल कहते थे, देश लोकराज व लोकलाज से चलता है। लेकिन चौटाला परिवार को उनकी यह नसीहत रास नहीं आती। उनकी इस प्रकार की टिप्पणियों के कारण आज उनका परिवार सड़क पर है और बंटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed