{"_id":"ba59fe82f717497e80eda16dbfe98e95","slug":"haryana-cm-manohar-lal-khattar-initiative-for-narendra-modi-beti-bachao-dream-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब ऐसे पूरा होगा मोदी का बेटी बचाओ का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऐसे पूरा होगा मोदी का बेटी बचाओ का सपना
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 02 May 2015 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर उंगली उठाने वाले सियासी दलों को दो टूक जवाब देने के लिए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा दांव चला है। इस अभियान से मोदी का सपना पूरा कर मनोहर अपनी छवि चमकाएंगे।
विज्ञापन
हरियाणा में मोदी की रैली के बाद से राज्य सरकार के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। लिहाजा मुख्यमंत्री सचिवालय में अलग से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सचिवालय स्थापित किया जाएगा। मामले को लेकर सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की तरह कंसलटेंट नियुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
राज्य में प्रत्येक साल करीब 33 हजार बेटियां कोख में ही खत्म हो जाती हैं। इस दंश से उबरने के लिए मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी तय कर दी है। इन तीनों विभागों के पास न सिर्फ बेटियों को बचाने, बल्कि उन्हें पढ़ाने की भी जिम्मेदारी रहेगी। राज्य सरकार की प्राथमिकता अब यही अभियान होगा।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार केंद्र सरकार के नियमों से इतर हरियाणा के लिए अलग से गाइड लाइन बनाकर इस कार्यक्रम को सिरे चढ़ाएगी। यह काम इस सप्ताह हो जाएगा। तीन सप्ताह बाद यह दिखना शुरू हो जाएगा कि जिले स्तर पर इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए क्या काम किया जा रहा है।
ऐसे होगा सपना पूरा करने का काम
- चार अधिकारी मानीटरिंग करेंगे
- पीएनडीटी सख्ती से लागू होगा
- कुपोषित लड़कियों की मॉनीटरिंग होगी
- खुले में शौच जाने वाली बेटियों का सर्वे
- सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध करवाएंगे
पीएम मोदी की ओर से ब्रांडिंग के बाद सचिवालय के अधिकारी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर जिलो में उपायुक्तों के साथ बैठक करेंगे।
हम बेटी बचाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाएंगे। अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। बेटी बचाने को लोगों को जागरूक करेंगे। हरियाणा इसमें मिसाल पेश करेगा।
- मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री हरियाणा