{"_id":"64b6b3f6bca985f266084f15","slug":"haryana-cm-manohar-lal-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-projects-worth-2741-crores-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Manohar Lal: प्रदेशवासियों को दी 2741 करोड़ की सौगात, नूंह के लिए 4 नई पेयजल परियोजनाओं की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Manohar Lal: प्रदेशवासियों को दी 2741 करोड़ की सौगात, नूंह के लिए 4 नई पेयजल परियोजनाओं की घोषणा
Tue, 18 Jul 2023 09:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 18 Jul 2023 09:17 PM IST
सार
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि नूंह में रोजा खोलने के लिए लोग पानी खरीदकर लाते थे, नई परियोजना से पानी नहीं खरीदना होगा। सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 347 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
विज्ञापन
मंच से शिलान्यास करते मुख्यमंत्री
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को नूहं जिला के फिरोजपुर झिरका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 2741 करोड़ रुपये की 347 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने फिरोजपुर झिरका में नूंह जिले की 305 करोड़ रुपये की 9 परियोजनाओं को भी जिलावासियों को समर्पित किया। जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में मंत्रीगण, सांसदों और विधायकों ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने नूंह विधानसभा क्षेत्र के 66 गांवों के लिए 4 नई पेयजल परियोजनाओं की घोषणा की। इस पर लगभग 306 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वहीं, नूंह से मुंडाका गांव तक की सड़क के निर्माण की भी घोषणा की। इसके अलावा, फिरोजपुर झिरका में 80 गांवों में पेयजल क्षमता को 55 एलपीसीडी से बढ़ाकर 70 एलसीपीडी करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रैनीवेल आधारित पेयजल योजना नूहं जिला के लिए सबसे बड़ी परियोजना है, जिसका सीधा लाभ फिरोजपुर झिरका के क्षेत्रवासियों को होगा। इस जिले में पहले बिजली-पानी का जबरदस्त संकट था। उन्होंने कहा कि इस इलाके के लोग जब रमजान में रोजा तोड़ते थे, तो उन्हें पानी खरीद कर लाना पड़ता था।
विज्ञापन
अब इस परियोजना से लोगों को पानी खरीदना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास को एक गति प्रदान की है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में हमारी सरकार है। यह डबल इंजन की सरकार ने विकास के मामले में किसी भी क्षेत्र को पीछे नहीं रखा है।
जहां हमारा प्रतिनिधि नहीं, वहां भी विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे
मनोहर लाल ने कहा कि नूहं जिला को हमेशा पिछड़ा जिला कहा जाता रहा है। पिछली सरकारों ने इसको हमेशा पिछड़ा बनाकर रखा, लेकिन हमारी सरकार आने के बाद हमने हरियाणा एक-हरियाणवी एक का संकल्प लेते हुए हर जिले में एक समान विकास करवाना सुनिश्चित किया। जहां हमारा कोई प्रतिनिधि नहीं है, वहां भी हमने विकास की गति को कम नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब देशभर के पिछड़े जिलों की पहचान की गई, तो 110 जिलों में हरियाणा का नूहं जिला भी शामिल था। लेकिन पिछले साढ़े 8 साल में नूहं जिले में इतने विकास के काम हुए हैं। अब हम किसी भी कारण से इस जिले को पिछड़ा जिला नहीं कह सकते। दिल्ली मुंबई कोरिडोर नूंह जिले से निकलता है। इस कॉरिडोर के कारण इस इलाके में उद्योग लगेंगे जिससे नौजवानों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
पिछली सरकार में भय, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद होता था
मनोहर लाल ने कहा कि पिछली सरकारों के समय जो कुछ होता था और आज जो हमारे कार्यकाल में हो रहा है, यह फर्क साफ दिखाई देता है। पिछली सरकार में भय, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद होता था, जिससे हमारी सरकार ने निजात दिलाई है। पहले दबंग लोगों द्वारा गरीब व्यक्ति के अधिकारों का हनन होता था, मैं विश्वास दिलाता हूँ कि अब किसी गरीब आदमी के ऊपर होने वाले अन्याय को सहन नहीं किया जाएगा, सबको न्याय मिलेगा और सबको अपना अधिकार मिलेगा, सबके अधिकार सुरक्षित रखेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 8 सालों में सरकारी नौकरी के तौर पर प्रदेश में 1 लाख से अधिक नौकरियां दी गई हैं। इन सरकारी नौकरियों को मिलाकर प्रदेश में कुल 35 लाख लोगों को रोजगार मिला है।
प्रदेश में सिर्फ छह से सात फीसदी बेरोजगारी, कांग्रेस करते हैं भ्रामक प्रचार
मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के नेता बेरोजगारी के नाम पर भ्रामक प्रचार करते हैं। उन्होंने एक मैगजीन को इशारा कर रखा है की भाई इतने-इतने प्रतिशत दिखा दो और हरियाणा में कभी 35 प्रतिशत, कभी 40 प्रतिशत तक बेरोजगारी दिखाते हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि किसी भी विकासशील व विकसित प्रदेश में 6-7 प्रतिशत बेरोजगारी मानते हैं और इतनी बेरोजगारी स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तीन सी (क्राइम, करप्शन, कास्ट बेस्ट पॉलिटिक्स) को फैला रखा था। हमारी सरकार ने इन तीनों सी की व्यवस्था में सुधार किया है।
मुफ्त सुविधाएं लेकर जीने में मजा नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ राजनीतिक नेताओं को मु़फ्त देने की आदत लग गई है। जबकि हमारी सरकार का लक्ष्य लोगों को रोजगार देना है। लोग कमाकर खाएंगे तो स्वाभिमानी जीवन जीएंगे। मांग कर या मुफ्त लेकर जीवन जीने में मजा नहीं। बहुत सरकारे आई, जिन्होंने 24 घंटे बिजली देने के नारे दिए लेकिन कोई भी 150 गांवों से ज्यादा कवर नहीं कर पाए। आशा है कि इस साल के अंत तक सभी 6200 गांवों में 24 घंटे बिजली पहुंच जाएगी।