{"_id":"652ecf68666f6702560bb727","slug":"haryana-cm-manohar-lal-holds-meeting-with-party-mlas-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: विधायक दूसरे जिलों में करेंगे जनसंवाद, सोशल मीडिया पर सक्रिय रहें, सीएम मनोहर लाल ने दिया मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: विधायक दूसरे जिलों में करेंगे जनसंवाद, सोशल मीडिया पर सक्रिय रहें, सीएम मनोहर लाल ने दिया मंत्र
Tue, 17 Oct 2023 11:50 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:50 PM IST
सार
मनोहर लाल का मानना है कि जनसंवाद आम आदमी से जुड़ने का सबसे सशक्त तरीका है। पिछले कुछ महीनों से मुख्यमंत्री भी जनसंवाद के माध्यम से लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और मौके पर ही शिकायतों का निवारण करते हैं। जनसंवाद के जरिये ही वह लोगों से सरकार की योजनाओं का फीडबैक लेते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशीर्वाद लेकर लौटे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा विधायकों को सोशल मीडिया पर सक्रिय होने और दूसरे जिलों में जनसंवाद कर आम आदमी से सीधे जुड़ने का मंत्र दिया। मंगलवार को भाजपा कार्यालय में पार्टी विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़े हर लाभार्थी तक विधायकों को पहुंच बनानी है। अपने जिले के जो भी लाभार्थी हैं, उनकी सूची बनाएं और उनसे मिलकर सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाएं।
विज्ञापन
पार्टी विधायकों की बैठक मंगलवार को शाम छह बजे शुरू हुई। बैठक करीब रात आठ बजे तक जारी रही। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल और संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने भाजपा विधायकों से कहा कि वह सोशल मीडिया का फायदा उठाकर आम लोगों से सीधे जुड़े। सोशल मीडिया के मंच से केंद्र और राज्य सरकार से जुड़ी योजनाओं को प्रसारित करें। इस दौरान लोगों की ओर से आने वाली शिकायतों को नोट कर उनका निवारण करें।
विज्ञापन
शिकायत का समाधान करने के बाद भी उसे सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को बताएं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकार के मंत्री जनसंवाद कर रहे हैं, उसी तर्ज पर विधायकों को दूसरे जिलों में जाकर जनसंवाद करना होगा। मुख्यमंत्री का मानना है कि जनसंवाद आम आदमी से जुड़ने का सबसे सशक्त तरीका है। पिछले कुछ महीनों से मुख्यमंत्री भी जनसंवाद के माध्यम से लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और मौके पर ही शिकायतों का निवारण करते हैं।
विज्ञापन
जनसंवाद के जरिये ही वह लोगों से सरकार की योजनाओं का फीडबैक लेते हैं। उन्होंने विधायकों से पीएम श्री स्कूल के बारे में भी चर्चा की। पूरे हरियाणा में सवा सौ स्कूलों को पीएम श्री स्कूल का दर्जा दिया जाना है। उन्होंने विधायकों से उन स्कूलों की भी जानकारी मांगी, जिन्हें पीएम श्री स्कूल का दर्जा किया जा सकता है। बैठक के दौरान 25 करोड़ से हर विधानसभा में बनने वाली सड़कों की कार्यप्रगति के बारे में भी जानकारी हासिल की। बैठक के दौरान विधायकों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाई। कुछ विधायकों ने कहा कि ट्यूबवेल को बिजली कनेक्शन देने की मांग की है। हालांकि इस मुद्दे पर फिलहाल सहमति नहीं बन पाई है।