फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal Hoist Flag in Yamunanagar on Republic Day 2023

Haryana: सीएम मनोहर लाल ने यमुनानगर में फहराया तिरंगा, मार्च पास्ट की सलामी ली, सभी को दी बधाई

Thu, 26 Jan 2023 01:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Jan 2023 01:47 PM IST
सार

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने यमुनानगर के तेजली खेल परिसर में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal Hoist Flag in Yamunanagar on Republic Day 2023
यमुनानगर में सीएम मनोहर लाल ने झडा फहराया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने यमुनानगर के तेजली खेल परिसर में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान सीएम ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। अपने भाषण में सीएम ने कहा कि नया सूर्य उगते हुए देखा था, तब से एक स्वतंत्र गणतंत्र भारत आगे बढ़ रहा है। 26 जनवरी एक राष्ट्रीय दिवस ही नहीं एक राष्ट्रीय अनुष्ठान भी है। गणतंत्र दिवस से आजादी के आंदोलन की अनेकों यादें जुड़ी हुई हैं। मनोहर लाल ने कहा कि यमुना किनारे मुझे राष्ट्रीय ध्वज फहराने का सौभाग्य मिला। इस दौरान सीएम ने बुलेट भी चलाई।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह तीर्थराज कपालमोचन की भूमि है जहां पर स्नान कर सब पापों से मुक्ति मिल जाती हैं। जगाधरी में बर्तन और प्लाईवुड का बड़ा व्यवसाय है। जो विश्व विख्यात है। एक छोटे गांव से वर्तमान नगर विकसित करने में यहां के नागरिकों ने कड़ी मेहनत की है। यह सब स्वयं मैंने अपनी आंखों से देखा है। यमुनानगर में सरस्वती शुगर मिल के गन्ना यार्ड में धरना दे रहे किसानों ने धरना स्थल पर ही गणतंत्र दिवस मनाया। किसानों ने राष्ट्रध्वज फहराया और लड्डू बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन




राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कुरुक्षेत्र में झंडा फहराया। उन्होंने जिला सचिवालय परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रोहतक के राजीव गांधी खेल मैदान में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कमलेश ने परेड की सलामी ली। इस दौरान गुरुकुल के विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। 

विस स्पीकर ने सोनीपत में फहराया झंडा 
हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने सोनीपत में ध्वजारोहण किया। इस दौरान रणबीर गंगवा ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज के दिन हमें अपना संविधान मिला।



गंगवा ने कहा कि बाबा भीमराव आंबेडकर समेत संविधान बनाने वाले सभी नेताओं को धन्यवाद। देश की आजादी में शामिल और आजादी के बाद अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन है। गंगवा ने कहा कि देश की सेना में हर 10वां जवान हरियाणा से है, देश के सैनिकों के कारण आज हम सुरक्षित हैं। 



ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने पानीपत में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

सांसद धर्मवीर सिंह ने चरखी दादरी में किया ध्वजारोहण
चरखी दादरी के बलिदान स्टेडियम में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस मनाया गया। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे भिवानी के सांसद धर्मवीर सिंह ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। समारोह में सात टीमों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं। वहीं, बाढडा में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे पूर्व मंत्री और भिवानी विधायक घनश्याम सराफ ने ध्वजारोहण किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त प्रीति, एस पी दीपक गहलावत, नगराधीश रेणुका, एसडीएम नवीन समेत तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



जींद में रोजगार मंत्री ने फहराया तिरंगा
जींद में रोजगार मंत्री अनूप धानक ने गणतंत्र दिवस के मौके पर एकलव्य स्टेडियम में तिरंगा फहराया और लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed