{"_id":"60614d3dc4e0b1059835dc59","slug":"haryana-cm-manohar-lal-condemned-attack-on-bjp-mla-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक से मारपीट : हरियाणा के सीएम मनोहर लाल बोले- यह घटना पंजाब सरकार की विफलता का प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक से मारपीट : हरियाणा के सीएम मनोहर लाल बोले- यह घटना पंजाब सरकार की विफलता का प्रतीक
Mon, 29 Mar 2021 09:18 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 29 Mar 2021 09:18 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में भाजपा विधायक से हुई मारपीट की हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निंदा की है। सीएम ने टवीट कर लिखा है कि पंजाब के अबोहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अरुण नारंग के साथ मलोट में जानलेवा और अभद्र घटना की मैं निंदा करता हूं। जनता के निर्वाचित प्रतिनिधि के साथ ऐसी घटना पंजाब में कानून व्यवस्था और कांग्रेस सरकार की विफलता का प्रतीक है। गौरतलब है कि शनिवार को विधायक के साथ भीड़ ने न केवल मारपीट की थी, बल्कि उनके कपड़े भी फाड़ दिए थे।
विज्ञापन
प्रजातांत्रिक व्यवस्था में हिंसा का कोई स्थान नहीं: विज
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पंजाब के अबोहर से भाजपा विधायक अरुण नारंग के साथ हुई मारपीट की घटना पर कहा कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। विज ने कहा कि किसान आंदोलन कर रहे हैं, उन्हें अपनी बात करने का हक है लेकिन दूसरों को भी अपनी बात कहने का हक है। आप जोर जबरदस्ती से उनके अधिकारों को छीन नहीं सकते हैं। इसलिए किसान नेताओं को इस बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से ही चले। यह हिंसात्मक नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
किसानों की आड़ में घटिया राजनीति कर रही कांग्रेस : शर्मा
उधर, पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा ने विधायक अरुण नारंग पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब के राजनीतिक इतिहास में कभी ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं हुई है। यह घटिया राजनीति है और कोई भी इंसान या विपक्ष इसकी निंदा किए बिना नहीं रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पर हमला करते हुए किसानों की आड़ में कांग्रेस घटिया राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रदेश में कानून-व्यवस्था व सत्ता संभालने में पूरी तरह फेल हो चुके हैं और प्रदेश में अराजकता का माहौल बन चुका है। शर्मा ने पूरे घटनाक्रम के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भाजपा विधायक पर हुए जानलेवा हमले ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की नाकामी को उजागर कर दिया है। अगर कैप्टन अपने निर्वाचित विधायक को सुरक्षा नहीं दे सकते तो प्रदेश में आम लोगों के हाल का अंदाजा लगाया जा सकता है। शर्मा ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।