बग्गा की गिरफ्तारी पर बोले मनोहर लाल: हमने दिल्ली पुलिस की सूचना पर काम किया, अब पंजाब और दिल्ली पुलिस जाने
मनोहर लाल ने कहा कि चूंकि हमें दिल्ली से सूचना मिली थी, इसलिए उन्हें दिल्ली पुलिस को सौंपना हमारा कर्तव्य था। इस बीच, उन्होंने अपनी पहचान बताई कि वे पंजाब पुलिस हैं और उसे अपने साथ ले जा रहे हैं। हमने अपना काम किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली भाजपा ने तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का बयान आया है। मनोहर लाल ने कहा कि पंजाब पुलिस ने बग्गा को सुबह 5 बजे उसके घर से उठाया। उसके पिता ने दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कराई कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है और उसे एक वाहन में ले गए। दिल्ली पुलिस ने हरियाणा पुलिस को सूचित किया कि पंजाब के लोगों ने उसे उठाया। हरियाणा पुलिस सतर्क हो गई और उन्हें पिपली के पास कुरुक्षेत्र में रोक दिया।
चूंकि हमें दिल्ली से सूचना मिली थी, इसलिए उन्हें दिल्ली पुलिस को सौंपना हमारा कर्तव्य था। इस बीच, उन्होंने अपनी पहचान बताई कि वे पंजाब पुलिस हैं और उसे अपने साथ ले जा रहे हैं। हमने अपना काम किया। पंजाब पुलिस ने कहा कि वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे, यह उनके ऊपर है। अंतत: हरियाणा पुलिस ने उन्हें दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। पंजाब और दिल्ली पुलिस दोनों इसे वहां से ले सकते हैं
वहीं इस मामले में मनोहर लाल ने पंजाब और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बयान के मामले पर पुलिस पर इस तरह का दबाव बनाना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले में पंजाब पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया। अगर कोई मामला बनता है तो गिरफ्तारी से पहले दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना देनी चाहिए।
मनोहर लाल ने कहा कि हालांकि, उन्होंने ये नहीं देखा है कि बग्गा ने क्या किया था, लेकिन बताया जा रहा है कि चुनाव के समय अरविंद केजरीवाल को लेकर कुछ बयान दिया था। अगर ऐसा कुछ गलत बोला गया था चुनाव आयोग और अदालत का जरिया भी अपनाया जा सकता था। पंजाब पुलिस पर दबाव बनाकर इस तरह का कार्य करने की जितनी निंदा की जाए कम है।
आप का टार्चर हाउस बना पंजाब : विज
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि विज ने कहा कि पंजाब आम आदमी पार्टी का कोई टार्चर हाउस है, मामला दिल्ली में भी दर्ज हो सकता था, दिल्ली में पुलिस है। अगर कोई ऐसा मामला था तो वह दिल्ली में भी दर्ज हो सकता था और पंजाब में ही बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज क्यों कराया जा रहा है।
गृह मंत्री ने कहा कि हमें अपहरण की सूचना मिली थी और हमने उसी के मुताबिक तुरंत कार्रवाई की और हरियाणा पुलिस ने तजिंदर बग्गा को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। गृह मंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस क्या कहती है दिल्ली पुलिस क्या कहती है वो उनके बीच का विषय है हरियाणा पुलिस ने जो सूचना हमें दिल्ली से मिली उसके मुताबिक कार्रवाई की है।