फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal and Dushyant Chautala praised the Union Budget 2022

हरियाणा: मनोहर लाल बोले- महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने वाला बजट, डिप्टी सीएम ने बताया रोजगार पैदा करने वाला

Tue, 01 Feb 2022 10:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Feb 2022 10:38 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय बजट की सराहना की। सीएम ने इसे अर्थव्यवस्था को उबारने वाला बजट बताया तो वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने रोजगार देने वाला कहा।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal and Dushyant Chautala praised the Union Budget 2022
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि महामारी से प्रभावित भारतीय अर्थव्यवस्था को उबारने में यह बजट मददगार साबित होगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृतकाल में प्रस्तुत सर्व समावेशी आत्मनिर्भर बजट गांव-गरीब व शहर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन व अंत्योदय उत्थान के संकल्प को भी पूर्ण करेगा। 

विज्ञापन


वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बधाई की पात्र हैं। इस सत्र में किसानों से 1,208 मीट्रिक टन गेहूं, धान खरीदने व एमएसपी के जरिये किसानों के खाते में 2.37 लाख करोड़ रुपये भेजने का फैसला सराहनीय है। इससे हरियाणा के लाखों किसान लाभान्वित होंगे। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का कहना है कि बजट में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने से देश को पंख लग गए हैं। देश स्वर्णिम भारत की ओर तेजी से अग्रसर होगा।
विज्ञापन


रोजगार पैदा करने वाला और उद्योंगो के लिए सकारात्मक है बजट: डिप्टी सीएम
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बजट को युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने वाला और उद्योगों व एमएसएमई सेक्टर के लिए सकारात्मक बताया है। डिप्टी सीएम, जिनके पास उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का प्रभार भी है, ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि ‘केंद्र सरकार का केंद्रीय बजट 2022 भारत के जन-जन के भविष्य की आकांक्षाओं व आशाओं को पूर्ण करने वाला है। कृषि व ग्रामीण विकास, डिजिटल करेंसी, एमएसएमई, इंफ्रास्ट्रक्चर और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला है। कोविड के समय में किसी भी प्रकार की टैक्स बढ़ोतरी का एलान नहीं किया गया, जो सुखद है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि बजट में विभिन्न प्रकार के अनुप्रयोगों के माध्यम से ‘ड्रोन शक्ति’ की सुविधा प्रदान करने और ड्रोन-एएस-ए-सर्विस (डीआरएएएस) के लिए स्टार्टअप को बढ़ावा देने की बात कही गई है, इससे हरियाणा को काफी लाभ होने की उम्मीद है। बजट में आपातकालीन ऋण लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के तहत 130 लाख से भी अधिक एमएसएमई को अत्यंत आवश्यक अतिरिक्त ऋण मुहैया कराया गया है।

ईसीएलजीएस की अवधि मार्च 2023 तक बढ़ा दी गई है। उपमुख्यमंत्री ने ‘कौशल विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा’ देने पर बल देने का स्वागत किया और कहा कि इससे विभिन्न अनुप्रयोगों के जरिए ‘ड्रोन शक्ति’ को सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ ‘एक सेवा के रूप में ड्रोन (डीआरएएएस)’ के लिए स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने पीपीपी मोड के जरिए चार स्थानों पर मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क बनाने तथा मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स सुविधाओं के लिए 100 पीएम गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल स्थापित करने के लिए बनाए गए प्लान का भी स्वागत किया।

केंद्रीय बजट एक व्यापक और प्रगतिशील बजट है। हम इसे एक संपूर्ण विकासशील बजट कह सकते है। 5 लाख करोड़ रुपये के साथ ईसीजीएल योजना के विस्तार, पीएलआई योजना को विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ने सहित कई नई घोषणाओं से न केवल छोटी विनिर्माण इकाइयों को लाभ होगा, बल्कि व्यापारिक क्षेत्र का भी लाभ होगा क्योंकि विनिर्माण सामान और उपभोग योग्य आय में वृद्धि से अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंचेगा और व्यापार क्षेत्र में वित्तीय तरलता बढ़ने की बड़ी संभावनाएं मौजूद रहेंगी। विजय लक्ष्मी चन्द गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा व्यापार मंडल।

किसान आंदोलन के चलते बजट किसानों पर केंद्रित: दिग्विजय चौटाला
जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पहली नजर में इसे कृषि के आसपास का बजट माना जाएगा। बजट को किसानों पर केंद्रित रखा गया है इसकी वजह किसानों का आंदोलन है। चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में 60 लाख जॉब का लक्ष्य रखा है। विपक्ष पर सवाल उठाते हुए चौटाला ने कहा कि कांग्रेस की हालत बहुत खस्ता है, 5 राज्यों में चुनाव है पंजाब से कांग्रेस जा रही है। हरियाणा में छात्रसंघ के चुनाव डायरेक्ट करवाने की मांग को लेकर जल्द इनसो का प्रतिनिधिमंडल हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात करेगा।

युवाओं के लिए बेरोजगार बजट: जयहिंद
नवीन जयहिंद ने बजट को बेरोजगार बजट बताते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला। जयहिंद ने कहा कि पिछले साल पारित बजट में कही गई बातें कितनी पूरी हैं और कितनी अधर में लटकी पड़ी हैं, पूरे बजट में कहीं कोई जिक्र नहीं। हर साल एक करोड़ रोजगार का जुमला छोड़ने वाली सरकार अब खुद बता रही है कि 60 लाख रोजगार दे सकी है। लगभग आठ साल में सरकार न तो भ्रष्टाचार खत्म कर पाई हो न ही बेरोजगारी खत्म कर पाई है। बेरोजगारी आज के दिन युवाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है लेकिन बजट में युवाओं के लिए झूठे ढकोसलों के अलावा कुछ नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed