{"_id":"5bc6ec07bdec2269c41f3f9e","slug":"haryana-cm-khattar-decisions-against-roadways-employees-252-drivers-suspended","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: हड़ताली रोडवेज कर्मियों के खिलाफ सीएम खट्टर ने लिए 5 कड़े फैसले, कईयों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: हड़ताली रोडवेज कर्मियों के खिलाफ सीएम खट्टर ने लिए 5 कड़े फैसले, कईयों पर गिरी गाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 17 Oct 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
haryana cm khattar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से चल रही हरियाणा रोडवेज की हड़ताल कर्मियों पर ही भारी पड़ गई है, क्योंकि सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कड़ा रुख अपनाते हुए कई कठोर फैसले ले लिए हैं। कई ड्राइवरों, कर्मियों और अधिकारियों पर गाज गिर गई है।
सीएम खट्टर द्वारा जारी निर्देशानुसार, 100 प्रोबेशनर चालकों और परिचालकों की सेवाएं खत्म हो गई हैं। वहीं आउटसोर्सिंग कर्मियों को चेतावनी दी गई है कि अगर वे हड़ताल में शामिल होंगे, तो उनकी छुट्टी कर दी जाएगी। 930 परिचालकों व 500 नए चालकों के पद भरने के लिए आऊटसोर्सिंग पोलिसी-॥ के तहत भर्ती की जाएगी।
सरकार हरियाणा रोडवेज को कारपोरेशन बनाने की तैयारी में भी है। परिवहन विभाग के एसीएस ने की इसकी पुष्टि की है। कर्मचारियों के लापरवाह रवैये पर अंकुश लगाने व घाटे से बाहर आने के लिए इस प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।

लाठीचार्ज के बाद 193 हड़ताली कर्मचारी गिरफ्तार
हरियाणा रोडवेज बस
रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर किए गए चक्का जाम में कर्मचारियों की एकजुटता के आगे सरकार की सारी कोशिशें धरी रह गईं। हड़ताल को फेल करने में परिवहन विभाग नाकाम रहा। पुलिस, प्रशासन और प्रोबेशन कर्मचारियों के दम पर बसें चलाने की कोशिशें भी सिरे नहीं चढ़ पाईं।
4083 बसों के बेड़े में से मंगलवार सुबह सरकार कुछ डिपो में से ही लगभग साढ़े तीन सौ बसें ही चला पाई। बहादुरगढ़, रोहतक, कालका व अंबाला डिपो में पुलिस और हड़ताली कर्मचारियों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया। प्रदेश भर में 193 हड़ताली कर्मचारी पुलिस ने एस्मा के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किए हैं।
पहले दिन की हड़ताल से हरियाणा में परिवहन सेवाएं पटरी से उतरी रहीं। अन्य नौ राज्यों में भी परिवहन सेवाओं पर खासा असर रहा। हरियाणा के पड़ोसी राज्यों में रोडवेज बसों में लाखों की संख्या में सवारियां रोजाना सफर करती हैं। पहले दिन की हड़ताल से रोडवेज को लगभग पौने चार करोड़ रुपये की चपत लगने का अनुमान है।