फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana cm khaattar criticized opposition

CM खट्टर का पलटवार, बोले- जैसा वो करते हैं, वैसा ही औरों के बारे में सोचते हैं

Thu, 14 Dec 2017 02:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी/रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी/रोहतक Updated Thu, 14 Dec 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
haryana cm khaattar criticized opposition
Haryana CM Manohar lal Khattar
हिमाचल प्रदेश के परवाणू में 15 दिसंबर से होने वाले तीन दिवसीय चिंतन शिविर पर विपक्षी दलों के वार पर मुख्यमंत्री खट्टर ने पलटवार किया। सीएम ने कहा कि बैठक मौज-मस्ती के लिए नहीं है, इसमें हरियाणा के नव निर्माण पर मंथन किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला के मौज-मस्ती वाले बयान पर सीएम ने कहा कि जैसा वो करते हैं, वैसा ही औरों के बारे में सोचते हैं। उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन


भिवानी में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल एक स्थान विशेष है। हरियाणा के बार्डर पर है। बैठक में सरकार की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। ऐसी बैठक पहले भी होती रही है। बैठक में पहली बार अधिकारियों को बुलाया गया है। मंत्री, अधिकारी और विशेषज्ञ सामूहिक विचार करेंगे और नव हरियाणा के लिए योजनाएं बनाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, रोहतक में मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि चिंतन शिविर में भाजपा सरकार की गत तीन वर्ष की उपलब्धियों और शेष दो वर्ष के कार्यकाल की समीक्षा एवं चिंतन किया जाएगा। समाज और प्रदेश को आर्थिक रूप से प्रगति की ओर ले जाने की रूपरेखा तैयार होगी। जन कल्याणकारी नीतियों और कानूनों पर विचार-विमर्श होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के चिंतन शिविर के बारे में पहले किसी भी सरकार और पार्टियों ने नहीं सोचा। चिंतन और समीक्षा करना बीजेपी की परंपरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परवाणू के जिस होटल में शिविर लगने जा रहा है वह सामान्य होटल है। यह होटल सैर सपाटे के लिए नहीं है। इस तरह की समीक्षा एवं मंथन एकांत क्षेत्रों में किया जाता है। शिविर में सरकार के मंत्री, अधिकारी और बाहर के प्रतिनिधि सरकार के कार्यों की समीक्षा करेंगे। बता दें कि हरियाणा सरकार 15 दिसंबर से तीन दिन तक हिमाचल प्रदेश के परवाणू के एक होटल में चिंतन करेगी। सरकार के चिंतन शिविर को विपक्षी दलों ने तीखी आलोचना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed