फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Chunav Result: Kumari Selja's Statement on BJP-JJP alliance

कुमारी सैलजा बोलीं-भाजपा को समर्थन देकर जजपा ने किया मतदाताओं के साथ विश्वासघात

Sun, 27 Oct 2019 12:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Oct 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Haryana Chunav Result: Kumari Selja's Statement on BJP-JJP alliance
कुमारी सैलजा - फोटो : फाइल फोटो

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने जजपा द्वारा भाजपा को समर्थन देने की निंदा की है। उन्होंने इसे हरियाणा के मतदाताओं के साथ विश्वासघात बताया है। उन्होने कहा कि प्रदेश में मतदाताओं ने जननायक जनता पार्टी को जो 10 सीटें दी है, वह जजपा के नहीं बल्कि भाजपा विरोधी वोट थे और जजपा द्वारा भाजपा को समर्थन देने से वो सभी वोटर आज ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


जजपा ने भाजपा को समर्थन देकर इन मतदाताओं के साथ कुठाराघात किया है। भाजपा को समर्थन देकर जजपा ने सत्ता लोलुप होने का परिचय दिया है। कुमारी सैलजा ने कहा कि वोटों की खातिर भाजपा ने हरियाणा के भाईचारे को खराब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता ने इस साजिश को पहचान कर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन प्रदेश की भोली जनता भारतीय जनता पार्टी की प्लान बी योजना के तहत जजपा को पहचान नहीं पाई और कई सीटों पर जजपा को वोट देकर जिता दिया।

भाजपा की इस बी टीम जजपा ने चुनाव नतीजे आते ही भाजपा को समर्थन देने में जरा भी देर नहीं लगाई। उन्होने कहा कि जननायक जनता पार्टी ने जनता से कई वादे किए थे। इनमें बेरोजगारों को 11000 रुपये भत्ता, प्रदेश की नौकरियां 75 प्रतिशत प्रदेश के लोगों के लिए आरक्षित, बुढ़ापा पेंशन 5100 मासिक करने जैसे वादे शामिल थे।

यह सभी वादे कांग्रेस पार्टी ने भी किए थे। कांग्रेस पार्टी द्वारा सरकार बनते ही सभी वादे पूरे किए जाने थे। लेकिन जनता के हितों का ख्याल ना रखकर जननायक जनता पार्टी ने प्रदेश के मतदाताओं के साथ विश्वासघात किया है।

भाजपा के साथ जेजेपी की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी

उधर, जींद में भाजपा के साथ मिलकर जेजेपी के सरकार बनाने के फैसले पर लोगों में मिली जुली प्रतिक्रिया रही। जहां जेजेपी कार्यकर्ताओं ने इस फैसले की खुले दिल से तारीफ की तो भाजपा के खिलाफ रहने वाले लोग दुष्यंत चौटाला के भाजपा के साथ सरकार बनाने के फैसले खिन्न नजर आए। वहीं जेजेपी समर्थकों के अनुसार भाजपा और जेजेपी की सरकार प्रदेश के विकास के लिए बनेगी।

विधानसभा चुनाव में जेजेपी ने कुल दस सीट जीती हैं। इनमें से तीन सीट जींद जिला से हैं जिनमें उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से खुद दुष्यंत चौटाला विधायक बने हैं। इसके अलावा नरवाना से रामनिवास सुरजाखेड़ा और जुलाना से अमरजीत ढांडा विधायक बने हैं। खुद दुष्यंत चौटाला जींद जिला की उचाना विधानसभा सीट से विधायक होने के कारण प्रदेश सरकार में जींद की हिस्सेदार अधिक मानी जा रही है। ऐसे में लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं रही।

प्रदेश के लिए लिया फैसला
प्रदेश की जनता ने जो जनादेश दिया है उसके अनुसार ही जेजेपी ने फैसला लिया है। सरकार में शामिल होने का फैसला प्रदेश के विकास के लिए है। जेजेपी के लिए हरियाणा का विकास और लोगों को आधारभूत सुविधाएं देना ही प्रथम लक्ष्य है। इसका पूरा करने के लिए यह फैसला लिया है। जेजेपी के कार्यकर्ता इस फैसले के साथ है।  -अमरजीत ढांडा, विधायक जुलाना।

विकास कार्यों को देंगे प्राथमिकता: जोगीराम सिहाग

बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग ने कहा है कि क्षेत्र में जो विकास कार्य अधूरे पड़े हैं, अब पार्टी उन्हें भाजपा के साथ मिलकर पूरा कराएगी। दोनों पार्टियां मिलकर एक कॉमन एजेंडा तय करेगी, ताकि प्रदेश का सही तरीके से विकास हो सके। भाजपा व जजपा गठबंधन समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगा और सभी के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलकर हरियाणा प्रदेश का नव निर्माण किया जाएगा। 

प्रदेश का होगा सही तरीके से विकास: अनूप धानक
उकलाना से विधायक अनूप धानक ने कहा कि हाईकमान ने जो फैसला किया है, वह सही है। पार्टी भाजपा के साथ मिलकर प्रदेश का सही तरीके से विकास कराएगी। इस दौरान सभी वर्गों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। प्रदेश की जनता ने हमेशा जो उम्मीदें लगा रखी हैं, भाजपा के साथ मिलकर हम उन उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

प्रदेश को मिलेगी स्थायी सरकार: रामकुमार गौतम
नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम के मुताबिक प्रदेश को एक स्थायी सरकार चाहिए थी और इस फैसले से प्रदेश का एक स्थायी सरकार मिलेगी। दुष्यंत चौटाला एक सकारात्मक सोच वाले इंसान हैं और मनोहर लाल भी एक सुलझे हुए व्यक्ति हैं। वर्तमान हालात को देखते हुए यह एकदम सही फैसला है। प्रदेश के लोगों की बेहतरी के लिए जो भी सही होगा, पार्टी वही करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed