{"_id":"00c795969a9be93a99eb5935e2733da3","slug":"haryana-chief-minister-special-resolution-on-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर हरियाणा CM का खास संकल्प, साफ किए इरादे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर हरियाणा CM का खास संकल्प, साफ किए इरादे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 01 Jan 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के पहले दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक खास संकल्प लेकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि वे इस साल भ्रष्ट अधिकारियों से निपटेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश के भ्रष्ट अधिकारियों की सूची मुख्यमंत्री के पास पहुंच चुकी है। पिछले दिनों विभागाध्यक्षों की बैठक में मुख्यमंत्री ने भ्रष्ट अधिकारियों की सूची एक सप्ताह में मांगी थी।
विज्ञापन
नए साल से पहले उन्होंने अधिकारियों को ऑफ द रिकार्ड संदेश दे दिया था कि यदि कोई अफसर भ्रष्टाचार में लिप्त रहा हो तो उसके सामने सुधरने का मौका है। अभी तक जो चलता रहा है, वह अब नहीं चलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने यह बात भी साझा की कि एक अधिकारी ने खुद उनके पास आकर कहा कि वह सरकार की नीतियों से प्रभावित हैं और भ्रष्टाचार से मुक्त होना चाहते हैं। इसके बाद सीएम ने भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाम कसने की कवायद तेज कर दी है।
हालांकि, तहसील में रजिस्ट्रियों में पारदर्शिता का दावा कर रही सरकार के सामने अन्य विभागों में पारदर्शिता कायम करने की चुनौती है, लेकिन नए साल में इन चुनौतियों से निपटने का तरीका खोजने के लिए खट्टर ने अपनी टीम मैदान में उतार दी है।
भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों की सूची को उजागर नहीं किया जाएगा। इन अफसरों से कैसे निपटना है, इसका फॉर्मूला तैयार है। भ्रष्ट अधिकारियों को हर कीमत पर सुधरना होगा।
-मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री हरियाणा