फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar Rohtak Visit

पीड़ितों को खदेड़ा और निकल गई ‘सरकार’

Mon, 10 Nov 2014 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 10 Nov 2014 02:29 PM IST
विज्ञापन
Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar Rohtak Visit

दबंगों से पीड़ित खोखराकोट निवासी परिवार सीएम से नहीं मिल सका। फरियादी आंसू बहाते रहे और सीएम मनोहर लाल खट्टर काफिले के साथ निकल गए। सीएम की गाड़ी के आगे लेटने का प्रयास कर रहे पीड़ितों को सुरक्षाकर्र्मियों ने खदेड़ दिया।

विज्ञापन


हंगामा देख सीएम ने बाद में अधिकारियों से जानकारी ली और कार्रवाई के निर्देश दिए। घटना रविवार सुबह 10 बजे की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जिला विकास भवन में अधिकारियों की बैठक लेने के बाद लौट रहे थे।
विज्ञापन


परिवार के सदस्य करण सिंह, नारो देवी, ज्योति आदि ने बताया कि वे खोखराकोट में रहते हैं। एक दबंग परिवार उनके प्लाट पर कब्जा करना चाहता है।

6 दिन पहले दबंग परिवार बदमाशों के साथ उनके घर में घुस गया और उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि परिवार के सदस्य 5 दिन तक सिविल अस्पताल में दाखिल रहे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिल्ला कर कहा, कहां हैं मोदी सरकार

Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar Rohtak Visit

पीड़ितों ने चिल्लाकर इतना तक कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां कहकर गए थे कि भाजपा सरकार आएगी तो दलितों पर अत्याचार नहीं होगा, लेकिन यहां तो सुनवाई भी नहीं हो रही है।

एसपी ने की रिपोर्ट तलब
सीएम के आदेश के बाद जागी पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। एसपी सौरभ सिंह ने पुराना सब्जी मंडी थाना प्रभारी से रिपोर्ट तलब की है।

डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि इस बारे में एसएचओ से जानकारी हासिल की थी, जिसमें सामने आया है कि मामले में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद दूसरे पक्ष के 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed