फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana chief minister manohar lal khattar oath ceramony

सीएम खट्टर 26 को लेंगे शपथ, पढ़ें खास बातें

Fri, 24 Oct 2014 01:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, पंचकूला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 24 Oct 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
haryana chief minister manohar lal khattar oath ceramony

हरियाणा में भाजपा के विधायक दल के नेता मनोहर लाल खट्टर 26 अक्तूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पढ़ें, शपथ समारोह की मुख्य बातें

विज्ञापन


शपथ समारोह पंचकूला में सेक्टर पांच स्थित शालीमार बिल्डिंग के पास सिटी सेंटर में होगा। यह जगह मेला ग्राउंड के नाम से भी मशहूर है। समारोह में 50 हजार से भी अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इस समारोह में केंद्र के भाजपा नेताओं सहित कई अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के अलावा सुषमा स्वराज वैकेंया नायडू सहित कई मंत्री शामिल होंगे। स्थानीय सांसद रतन लाल कटारिया ने इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी पहुंचने की बात कही है। उधर, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि 13 एकड़ की खाली जमीन पर साफ-सफाई की जा रही है और जल्द ही इसे आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बदला आयोजन स्थल

haryana chief minister manohar lal khattar oath ceramony

- ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के दोनों स्टेडियम (क्रिकेट व एथलेटिक ग्राउंड) कुल 11 एकड़ में बने हैं, जबकि सिटी सेंटर ग्राउंड 13 एकड़ में है।
- सेक्टर-पांच के परेड ग्राउंड में एक हैलीपैड है।
- सिटी सेंटर तक पहुंचने के लिए कई रास्ते हैं। ऐसे में वाहनों की वजह से जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
- समारोह रविवार को होने की वजह से आसपास की मार्केट की भी अधिकतर पार्किंग खाली रहेंगी। सेक्टर-आठ, सेक्टर-नौ और सेक्टर-पांच में पार्किंग की पर्याप्त जगह होगी।
- ग्राउंड से रिहायशी इलाका थोड़ी दूरी है। ग्राउंड खुला होने की वजह से जरूरत के मुताबिक सुरक्षा के लिहाज से बेहतर तैयारियां भी संभव हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed