{"_id":"60e9ff8d8ebc3ec1ff090184","slug":"haryana-chief-minister-khattar-writes-to-the-ministry-of-external-affairs-for-the-release-of-vishal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विशाल की रिहाई के लिए विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विशाल की रिहाई के लिए विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र
Sun, 11 Jul 2021 01:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:44 AM IST
सार
- ऑस्ट्रेलिया में हरियाणा के बेटे को न्याय दिलाने के लिए हस्तक्षेप की मांग
- सिडनी में एक हमले में शामिल होने के आरोप में अप्रैल 2021 से जेल में है बंद है कुरुक्षेत्र का युवक
विज्ञापन
manohar lal khattar
- फोटो : ANI
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को कुरुक्षेत्र के युवक विशाल जूड की रिहाई के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में हरियाणा के बेटे को आस्ट्रेलिया में न्याय दिलाने केलिए हस्तक्षेप करने की मांग की है। विशाल सिडनी में एक हमले में शामिल होने के आरोप में अप्रैल 2021 से आस्ट्रेलिया की जेल में बंद है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने लेखी से उच्च प्राथमिकता के साथ इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि विशाल के परिवार सहित विभिन्न हलकों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। उनमें बताया गया है कि विशाल का एक समूह के साथ आस्ट्रेलिया में झगड़ा हो गया था। समूह भारत विरोधी नारे लगा रहा था। समूह के सदस्य भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान भी कर रहे थे। समूह ने ही विशाल को झूठे आरोप में फंसाया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में प्रवासी भारतीयों के कुछ प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक भी की है। ये विशाल का समर्थन कर रहे हैं और उसे जल्द से जल्द जेल से रिहा करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। विशाल के समर्थन में हरियाणा और उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। जनभावना है कि उसकी जल्द रिहाई होनी चाहिए।
विज्ञापन