{"_id":"6017b34a8ebc3e32f057f54c","slug":"haryana-cabinet-meeting-to-be-held-on-february-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : 10 फरवरी को होगी मनोहर मंत्रिमंडल की बैठक, बजट सत्र बुलाने पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : 10 फरवरी को होगी मनोहर मंत्रिमंडल की बैठक, बजट सत्र बुलाने पर होगी चर्चा
Tue, 02 Feb 2021 03:35 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 02 Feb 2021 03:35 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा मंत्रीमंडल की बैठक।
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा सरकार ने 10 फरवरी को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल पर यह बैठक शुरू होगी। इसमें अनेक जनहितैषी फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
पहली फरवरी को केंद्रीय बजट प्रस्तुत होने के बाद अब हरियाणा सरकार भी 2021-22 के बजट की तैयारियों में जुट गई है। मंत्रिमंडल बैठक में आगामी बजट पेश करने को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में विधानसभा का बजट सत्र बुलाने पर चर्चा होगी। मंत्रिमंडल की सहमति से सत्र की संभावित तिथि तय की जाएगी। सत्र इसी माह के अंतिम सप्ताह से बुलाया जाएगा या फिर मार्च के पहले सप्ताह से इस पर भी विचार-विमर्श होगा।
विज्ञापन
बजट पेश करने की संभावित तिथि पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के वित्त मंत्री भी हैं। गठबंधन सरकार का पहला बजट भी बीते साल उन्होंने ही पेश किया था। इस बार का बजट कोरोना से उपजी स्थितियों को मद्देनजर रखते हुए तैयार किया जाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने को लेकर मनोहर लाल सरकार बड़े फैसले ले सकती है।