फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Cabinet, List of portfolios given to Ministers in Haryana

सभी मंत्रियों को मिले विभाग, गृह विभाग के साथ अनिल विज बने पॉवरफुल, वित्त सीएम के पास

Fri, 15 Nov 2019 10:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Nov 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
Haryana Cabinet, List of portfolios given to Ministers in Haryana
- फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नई कैबिनेट का गठन हो गया है। नए बनने वाले मंत्रियों में छह कैबिनेट और चार राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। पिछली सरकार में पांचवें नंबर पर रहे अनिल विज का कद वर्तमान सरकार में बढ़ गया है। अनिल विज को सरकार ने गृह विभाग के साथ सात महत्वपूर्ण विभाग सौंपे हैं। 

विज्ञापन


वहीं कंवरपाल को शिक्षा और मूलचंद को खनन विभाग सौंपा है। निर्दलीय विधायक रंजीत सिंह बिजली महकमे की कमान संभालेंगे। शपथ ग्रहण के बाद सरकार ने देर शाम अन्य मंत्रियों को भी विभागों की कमान सौंप दी है। शुक्रवार से सभी मंत्री अपने महकमों का कामकाज संभाल लेंगे। भाजपा ने अपने आठ मंत्री बनाए हैं जबकि एक -एक पद जजपा और निर्दलीय के खाते में आया है। 
विज्ञापन


शपथ ग्रहण के बाद मनोहर की कैबिनेट में कुल आठ कैबिनेट और चार राज्य मंत्री शामिल हो गए हैं। सीएम मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला पहले ही शपथ ले चुके हैं। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मुख्य सचिव ने सभी कैबिनेट मंत्रियों के नाम पहले और राज्य मंत्रियों के नामों का बाद में खुलासा किया। इसके बाद राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Haryana Cabinet, List of portfolios given to Ministers in Haryana

वरिष्ठता के क्रम के हिसाब से सभी मंत्रियों को पहले शपथ दिलवाई गई। छह बार के विधायक रह चुके अनिल विज ने सबसे पहले शपथ ग्रहण की, जिसके बाद अन्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। करीब 45 मिनट चले इस आयोजन के बाद सभी मंत्री अपने स्टाफ और सुरक्षा के साथ राजभवन से रवाना हो गए। नए मंत्रियों के लिए पुलिस की पायलट गाड़ियों और स्टाफ की व्यवस्था राजभवन में ही कर दी गई थी। 

सरकार ने एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री का पद रिक्त रखा है जिसके सहारे अभी कई विधायक उम्मीद संजोए बैठे हैं। जजपा ने भी अपने विधायकों को आश्वासन दिया है कि जो नहीं बन सके वे अगले विस्तार में उम्मीद रखें।

                कैबिनेट मंत्री

अनिल विज भाजपा
कंवरपाल भाजपा
मूल चंद शर्मा  भाजपा
जय प्रकाश दलाल भाजपा
बनवारी लाल भाजपा
रंजीत सिंह निर्दलीय

        राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
ओम प्रकाश यादव  भाजपा
कमलेश ढांडा भाजपा
अनूप धानक जजपा
संदीप सिंह भाजपा

 पहले नंबर पर पहुंचे विज
पिछली सरकार में पांचवें पायदान पर आने वाले अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज इस कैबिनेट में पहले नंबर पर हैं। यह समय का फेर है कि इस बार सभी दिग्गज चुनाव मैदान में शिकस्त का शिकार हो गए और अनिल विज को वरिष्ठता क्रम में पहले पायदान पर लाना आवश्यक हो गया। अन्यथा पिछली सरकार में सीएम के बाद दूसरे नंबर पर वरिष्ठता के क्रम में कैप्टन अभिमन्यु का नाम था।

काम नहीं आया दबाव 

जजपा के खाते से पहले विस्तार में एक मंत्री को शामिल किया गया है। इसके तहत अनूप धानक ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली है। इसके अलावा एक निर्दलीय रंजीत सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। बाकी आठ मंत्री भाजपा ने अपने बनाए हैं। जिस तरह के कयास लगाए जा रहे थे वैसा कुछ नहीं हुआ। दबाव की राजनीति काम नहीं आई।

इन मंत्रियों को यह विभाग मिले

    मंत्री            विभाग
अनिल विज गृह, शहरी स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीक
कंवरपाल शिक्षा, वन, पर्यावरण, संसदीय मामले और आतिथ्य
मूलचंद शर्मा परिवहन, खनन, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण
रंजीत सिंह बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, जेल
जय प्रकाश दलाल कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं विधि
डा. बनवारी लाल सहकारिता एवं अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण
ओम प्रकाश यादव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण
कमलेश ढांडा
महिला एवं बाल विकास और अभिलेखागार
अनूप धानक   
पुरात्व एवं संग्रहालय, श्रम एवं रोजगार दुष्यंत के साथ अटैच
संदीप सिंह
खेल, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed