{"_id":"56e456044f1c1b45738b45d1","slug":"haryana-cabinet-cabinet-meeting-jat-reservation-haryana-government-abhay-chautala-syl-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण पर भाजपा ही एकमत नहीं : अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण पर भाजपा ही एकमत नहीं : अभय चौटाला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 13 Mar 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
अभय चौटाला
- फोटो : file
एसवाईएल और जाट आरक्षण के मुद्दे पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने कहा कि बैठक में इनेलो ने अपना पक्ष रखा है, लेकिन बैठक में जाट आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा ही पूरी तरह बंटी नजर आई। उन्होंने कहा कि सीएम की मौजूदगी में भाजपा में एकमत दिखाई नहीं दिया, इससे सरकार की ओर से विधानसभा में लाए जाने वाले बिल पर सवालिया निशान लग रहा है। अभय चौटाला के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि पार्टी अपने पहले स्टैंड पर कायम है। यह पूछे जाने पर जाट आरक्षण को लेकर बैठक में क्या सहमति बनी, उन्होंने कहा कि अब सरकार विधानसभा में बिल लाए तभी हम अपना पक्ष रखेंगे। सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस की अनुपस्थिति के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में इनेलो नेता ने कहा कि कांग्रेस नेता सर्वदलीय बैठक में शायद इसलिए शामिल नहीं हुए क्योंकि एक मायने से उन्होंने स्वीकार कर लिया कि हरियाणा की हिंसक घटनाओं को बढ़ावा देने और उसमें आग लगाने के लिए कांग्रेस पार्टी ही जिम्मेदार है।
एसवाईएल के मुद्दे पर इनेलो नेता ने कहा कि पार्टी एसवाईएल को न सिर्फ हरियाणा की जीवन रेखा मानती है बल्कि यह हरियाणा के किसानों का अधिकार है और एसवाईएल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला की जोरदार पैरवी के चलते ही हरियाणा के पक्ष में फैसला आया था। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश, केंद्र और पंजाब में अकाली दल की साझीदार भाजपा ही सत्ता में है, इसलिए भाजपा को पंजाब सरकार की ओर से एसवाईएल के लिए अधिग्रहण की गई भूमि को डी-नोटिफाई करने से रोकना चाहिए और नहर के अधूरे निर्माण को तुरंत पूरा करवाना चाहिए।