{"_id":"5dcd00a08ebc3e5aeb6f3928","slug":"haryana-cabinet-biography-and-political-career-of-bjp-leader-sandeep-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः खिलाड़ी से नेता बने संदीप सिंह की लगी लॉटरी, राज्यमंत्री पद की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः खिलाड़ी से नेता बने संदीप सिंह की लगी लॉटरी, राज्यमंत्री पद की ली शपथ
Thu, 14 Nov 2019 07:08 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 14 Nov 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
संदीप सिंह ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की पेहोवा सीट से चुनाव जीतने वाले पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कप्तान संदीप सिंह की किस्मत खुल गई। उन्होंने हरियाणा में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली। भाजपा ने इस बार तीन खिलाड़ियों को चुनाव मैदान में उतारा था। हालांकि पहलवान योगेश्वर दत्त को बड़ौदा और पहलवान बबीता फोगाट को दादरी सीट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं संदीप सिंह चुनाव जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। इसका फायदा भी उन्हें मिला।
विज्ञापन
संदीप सिंह का जन्म 27 फरवरी 1986 को हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद में हुआ है। वह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हैं। भारतीय हॉकी के ड्रैग फ्लिकर संदीप को पेनाल्टी कार्नर विशेषज्ञ के रूप मे जाना जाता है। हॉकी में विशेष उपलब्धियों के लिए भारत सरकार ने संदीप को 2010 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था।
विज्ञापन
वर्तमान में वह हरियाणा पुलिस विभाग में डीएसपी रैंक पर कार्यरत थे। लेकिन वह डीएसपी के पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। फिल्म निर्माता शाद अली ने संदीप सिंह के जीवन पर सूरमा नाम की एक फिल्म बनाई है।
विज्ञापन
फ्लिकर सिंह के नाम से मशहूर संदीप सिंह ने अपनी कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम को 13 साल बाद 2009 में सुल्तान अजलान शाह कप जीतवाया था। उनकी कप्तानी में टीम ने 8 साल के बाद 2012 ओलंपिक में भी क्वालीफाई किया था। अर्जुन अवार्ड से सम्मानित 33 साल के संदीप को ट्रेन में सफर करने के दौरान एक हादसे में गोली लग गई थी।