{"_id":"5e4d87d08ebc3ef2cb5f16df","slug":"haryana-budget-budget-session-of-haryana-assembly-starts-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा का बजट सत्र आज से और कैबिनेट की बैठक भी, नई आबकारी नीति को मिल सकती मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा का बजट सत्र आज से और कैबिनेट की बैठक भी, नई आबकारी नीति को मिल सकती मंजूरी
Thu, 20 Feb 2020 12:40 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:40 AM IST
सार
- 11 बजे शुरू होगी कार्यवाही, बीएसी की बैठक में सत्र की अवधि तय होगी।
- 2 बजे से कैबिनेट बैठक, आएगी नई आबकारी नीति।
विज्ञापन
हरियाणा का बजट सत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत गुरुवार सुबह 11 बजे राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य के अभिभाषण के साथ होगी। आर्य प्रदेश की गठबंधन सरकार का लेखा जोखा सदन में रखने के साथ ही भविष्य का रोडमैप भी पेश करेंगे। अभिभाषण के जरिए सरकार अपनी प्राथमिकताएं और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालेगी।
विज्ञापन
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में सत्र की अवधि तय की जाएगी। विधानसभा सचिवालय ने 20 फरवरी से 3 मार्च तक सत्र का संभावित कार्यक्रम जारी किया हुआ है। कमेटी की बैठक में उसमें अमूलचूल परिवर्तन हो सकता है। संभावित कार्यक्रम अनुसार हर दिन सिंगल सिटिंग ही रखी गई है।
विज्ञापन
कमेटी किसी दिन सिंगल सिटिंग को डबल करने का निर्णय ले सकती है। बजट 28 फरवरी को पेश करने का अंतिम निर्णय भी कमेटी की बैठक में ही होगा। बजट सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है। कांग्रेस ने धान खरीद घोटाले, न्यूनतम साझा कार्यक्रम तय न होने, सामाजिक, वृद्धावस्था पेंशन मात्र 250 रुपये बढ़ाने सहित जनहित के अनेक मुद्दों पर सरकार को घेरने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इनेलो विधायक अभय चौटाला भी सरकार पर अनेक मुद्दों को लेकर हमलावर रहेंगे। गुरुवार को दो बजे सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक भी होगी। इसमें नई आबकारी नीति को मंजूरी दी जाएगी। जिन पंचायतों ने शराब ठेके न खोलने के प्रस्ताव भेजे हैं, उनमें ठेके नहीं खुलेंगे। बैठक में जनहित से जुड़े अनेक निर्णय होंगे।
कई विधायक दो, तो कई एक बार ही पूछ पाएंगे सवाल
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्न काल के दौरान अब 28 फरवरी तक विधायक सदन में कुल 100 प्रश्न पूछ सकेंगे। बुधवार को विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने इस नई प्रथा के तहत सवालों का दूसरा ड्रा निकाला। जिसमें साठ और प्रश्नों का चयन किया गया। अब कुल 100 प्रश्नों का चयन हो चुका है। जिन्हें विभिन्न विधायक सदन में सरकार से पूछेंगे। बताते चलें कि ये ड्रा प्रथा हरियाणा विधानसभा में पहली बार शुरू हुई है।
बुधवार को ये दूसरा ड्रा 26, 27 व 28 फरवरी के लिए निकाला गया था। हर दिन 20 प्रश्न पूछे जाने की शर्त इसके अंतर्गत तय की गई है। प्रश्नों के इस ड्रा के दौरान विधायक विनोद भ्याना, लक्ष्मण यादव व रामकरण सहित विधान सभा के सचिव राजेंद्र नांदल, अतिरिक्त सचिव सुभाष चंद्र व विधान सभा के अधिकारीगण मौजूद रहे। इससे पहले सवालों का ये ड्रा 24 व 25 फरवरी के लिए निकाला गया था। अब तीसरा ड्रा 24 फरवरी 2020 को हरियाणा विधान सचिवालय में करवाया जाएगा।
विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि ड्रा निकालने में निर्धारित समय अविधि में भेजे गए सवालों को ही सम्मलित किया गया है। इसके माध्यम से विधायक अपने हल्के के विकास एवं समस्यों के निवारण संबंधी जानकारी सरकार से ले सकते हैं। उन्होंने कहा हर विधायक को अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की आवाज दमदार तरीके से मर्यादा मे रहकर उठानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ड्रा में कई विधायकों को दो बार प्रश्नों को पूछने का मौका मिलेगा और कई को एक बार। यह सब ड्रा से ही तय हुआ है। उन्होंने कहा कि विधान सभा सत्र के सुचारू रूप से चलने पर ही जनहित विषयों पर सफल चर्चा हो सकेगी और जनकल्याण के लिए फैसले लिए जा सकेंगे।