फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana broke the record of 2022 in National Games

Chandigarh News: नेशनल गेम्स में हरियाणा ने तोड़ा 2022 का रिकॉर्ड

Mon, 06 Nov 2023 12:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Haryana broke the record of 2022 in National Games
2022 में हरियाणा ने जीते थे 38 गोल्ड मेडल, अभी तक 48 जीते
विज्ञापन

रविवार को वूमेन की 10 मी. पिस्टल शूटिंग में तीनों पदक हरियाणा ने जीते
हरियाणा महिला फुटबॉल टीम ने पश्चिम बंगाल को हराकर जीता कांस्य पदक

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के खिलाड़ियों ने गोवा में चल रहे 37वें नेशनल गेम्स में साल 2022 के गोल्ड सहित पदक तालिका का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने 2022 में कुल 38 गोल्ड मेडल जीते थे, लेकिन अब तक प्रदेश के खिलाड़ियों ने 48 स्वर्ण मेडल, 33 रजत और 46 कांस्य मेडल जीतने में सफलता हासिल की है। जबकि अभी नेशनल गेम्स खत्म होने में 4 दिन बाकी हैं। रविवार को वूमेन की 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में हरियाणा ने तीनों पदक जीतकर इतिहास रच दिया। खिलाड़ी पलक ने स्वर्ण, रिदम सांगवान ने रजत और दृष्टि सांगवान ने कांस्य पदक दिलाया। हरियाणा महिला फुटबॉल टीम ने पश्चिम बंगाल को हराकर कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की है। उधर, तीरंदाजी के मुकाबले में कंपाउंड राउंड मिक्स में मोहित और किरण ने प्रदेश को गोल्ड दिलाया, जबकि लड़कों के इंडियन राउंड मुकाबले में खिलाड़ी सोनू, सुनील, राहुल और साहिल ने संयुक्त रूप से प्रदेश के लिए सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की। गोल्ड के लिए लड़कियों के व्यक्तिगत मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे। हरियाणा स्प्रिंट रोइंग टीम के सिंगल इवेंट मुकाबले में सुमन देवी गोल्ड मेडल और मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज के लिए खिलाड़ी सोमवार को अपने मुकाबले खेलेंगे। हरियाणा वूमेन लागेरी टीम ने अपने पहले मैच में गोवा को 2-0 और दूसरे मैच में तमिलनाडु को भी 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। उधर, पुरुष वर्ग की कबड्डी के रोचक मुकाबले में हरियाणा की टीम ने उत्तर प्रदेश को 35-31 के अंतर से हराया। बॉक्सिंग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शिवम ने छत्तीसगढ़ के सूरज सिंह को, लड़कियों के मुकाबले में रिंकू ने पंजाब की संदीप कौर व मनीषा ने हिमाचल प्रदेश की विकांशी को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed