HBSE 10TH Result 2019 जारी, गणित विषय में 100 नंबर के साथ झज्जर के हिमांशु अव्वल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने शुक्रवार को दसवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 57.39 फीसदी बच्चों ने सफलता की उड़ान भरी है। जबकि 42.61 फीसदी बच्चे असफल रहे हैं। 6.24 फीसदी के साथ परिणाम में लगातार चौथे वर्ष सुधार होने का दावा किया गया है। बेटियों ने इस साल भी बेटों को पछाड़ा है।
62.17 फीसदी लड़कियों ने सफलता हासिल की है, जबकि 53.43 फीसदी लड़के सफल रहे हैं। इस बार चार बच्चों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। कैथल की ईशा देवी, जींद के नरवाना की शालिनी, पानीपत की संजू और झज्जर के हिमांशु ने 497-497 अंक हासिल किए हैं। प्रदेश की टॉप-थ्री सूची में 16 बच्चों ने जगह बनाई है, जिनमें केवल दो लड़के शामिल हैं। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट, मोबाइल एप पर भी देखा जा सकता है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह और सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि दसवीं में 3,64,967 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 2,09,445 उत्तीर्ण हुए और 17,196 की कंपार्टमेंट आई है। जबकि 1,38,326 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1,99,732 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें 1,06,717 पास हुए। जबकि 1,65,235 छात्राओं में से 1,02,728 पास हुईं।
राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 52.71 रही और प्राइवेट स्कूलों की पास प्रतिशतता 62.33 रही है। परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 58.59 रही, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 54.19 रही है।
प्राइवेट परीक्षा का परिणाम 69.80 रहा, केवल 523 फेल
सेकेंडरी परीक्षा के प्राइवेट (स्वयंपाठी) परीक्षार्थियों का परिणाम 69.80 प्रतिशत रहा है। इसमें 10,328 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 7,209 पास हुए। इसके अतिरिक्त 2,383 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई और 523 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं।
पुनर्मूल्यांकन के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि परीक्षा परिणामों के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन के अंदर आवेदन करना होगा।
प्राइवेट के लिए 13 जून तक करें आवेदन
आगामी पूरक परीक्षा जुलाई-2019 के लिए स्वयंपाठी (प्राइवेट) छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सात सौ रुपये शुल्क के साथ पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 मई से 13 जून है। एक सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ 14 से 18 जून तक और तीन सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ 19 से 23 जून तक पंजीकरण करवाया जा सकता है। 24 से 28 जून के बीच पंजीकरण कराने पर एक हजार रुपये जुर्माना लगेगा।
टॉप थ्री विद्यार्थी
छात्र अंक स्कूल का नाम
हिमांशु 497 न्यूटन हाई स्कूल, झज्जर
संजू 497 आशादीप आदर्श हाई स्कूल, करहंस (पानीपत)
ईशा देवी 497 शिव शिक्षा निकेतन वमावि सांघन (कैथल)
शालिनी 497 महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, नरवाना (जींद)
निधि, 496 कैप्टन आरसी शिव नगर, हिसार
रितिका 496 रावमावि गाजूवाला (फतेहाबाद)
तन्नू 496 आशादीप आदर्श हाई स्कूल, करहंस (पानीपत)
दिव्या 496 सरस्वती हाई स्कूल, ऐलनाबाद (सिरसा)
एकता 495 सूरजभान मेमोरियल हाई स्कूल, काकरोड़ (जींद)
मुस्कान 495 एसएस जैन कवमावि, सिरसा
साहिल भारद्वाज 495 नेशनल वमावि, किशनपुरा (पानीपत)
छाया 495 ज्ञान सरोवर विद्या मंदिर हाई स्कूल, जींद
अंशू 495 एवरेस्ट हाई स्कूल, बराड़ बुआना (जींद)
पूजा देवी 495 आर्य वमावि हैबितपुर (हिसार)
शुभांशु कुमार ओझा 495 सरस्वती वमावि असावरपुर (सोनीपत)
निधि 495 सेंट सोफिया हाई स्कूल, भट्टू कलां (फतेहाबाद)
पिछले सात वर्षों का परिणाम
वर्ष शैक्षिक (रेगुलर) स्वयंपाठी (प्राइवेट)
2019 57.39 69.80
2018 51.15 66.72
2017 5049 35.48
2016 48.88 46.40
2015 45.84 --
2014 60.84 --
2013 50.79 --
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- परीक्षा परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
- जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करें।
- एक प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।