फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana BJP state president OP dhankar reaction on baroda bypoll result

Baroda bypoll result : हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़ बोले - योगेश्वर दत्त की हार अभिमन्यु के वध के समान

Tue, 10 Nov 2020 04:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Nov 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Haryana BJP state president OP dhankar reaction on baroda bypoll result
ओपी धनखड़ - फोटो : file photo

बरोदा उपचुनाव में हार के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने ट्वीट कर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस एक महान खिलाड़ी को हराने के अपने प्रयासों पर गर्व नहीं कर पाएगी। योगेश्वर की हार अभिमन्यु के वध के समान है। जिस पर इतिहास कभी गर्व नहीं कर पाया, अपितु आत्मग्लानि से भरा है। 

विज्ञापन


कुश्ती संघ के प्रधान होने के बावजूद खिलाड़ी को हराने के लिए जुटना उचित कर्म नहीं है। योगेश्वर दत्त व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बेहतरीन चुनाव लड़ने के लिए बधाई। बरोदा सीट पहले से कांग्रेस के पास थी, हम अवसर को चुनौती में नहीं बदल पाए, कांग्रेस के पास ही रह गई। खिलाड़ियों पहलवानों के प्रदेश हरियाणा में योगी जैसे महान खिलाड़ी के विधानसभा नहीं पहुंचने का अफसोस। जनादेश स्वीकार।
विज्ञापन


हार-जीत तो जीवन और राजनीति का हिस्सा : दुष्यंत
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ट्वीट में लिखा कि बरोदा विधानसभा उपचुनाव में पहलवान योगेश्वर दत्त ने सबको साथ लेकर अच्छा चुनाव लड़ा। हार-जीत तो जीवन और राजनीति का हिस्सा है। बरोदा के नए विधायक इंदुराज नरवाल को बधाई। उम्मीद है वह हलके का तेजी से विकास करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरोदा पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार
बता दें कि हरियाणा के सोनीपत जिले की बरोदा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और पहलवान योगेश्वर दत्त को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल ने योगेश्वर दत्त को चुनावी अखाड़े में 10496 मतों से पटखनी दी है। इससे पहले 2019 विधानसभा चुनाव में भी योगेश्वर दत्त को हार का सामना करना पड़ा था। तब भी कांग्रेस प्रत्याशी श्रीकृष्ण हुड्डा ने योगेश्वर दत्त को पटखनी दी थी। 2009 से इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार है। 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed