फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana BJP, plans, Rajiv Jain, BJP Membership

हरियाणा में वर्चस्व बढ़ाने की तैयारी में प्रदेश भाजपा

Sat, 02 Apr 2016 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Apr 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
Haryana BJP, plans, Rajiv Jain, BJP Membership
मोदी भाजपा
हरियाणा भाजपा ने प्रदेश में अपना वर्चस्व बढ़ाने का फैसला किया है। इसके लिए एक मई से 31 जुलाई तक महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


इस अभियान की तैयारी के लिए अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन होगा, प्रदेश सरकार के साथ-साथ संगठन के मुख्य पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में इससे पहले चलाए गए भाजपा के महासंपर्क अभियान में जनता ने ऑनलाइन और ऑफलाइन सदस्यता हासिल करने में अपनी रूचि दिखाई थी। 
विज्ञापन


इसी के चलते भाजपा की सदस्य संख्या 33 लाख तक पहुंच गई थी। सदस्यता के इस आंकड़े को आगे बढ़ाने के लिए एक मई से महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। 

राजीव जैन ने बताया कि महासंपर्क अभियान के दौरान आमजन के बीच पार्टी और सरकार की नीतियों से व्यवस्था में आए बदलाव को रखते हुए लोगों को सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी महासंपर्क अभियान के लिए पूर्व महासंपर्क अभियान के दौरान अहम भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को विशेष दायित्व सौंपे जाएंगे। इसका मकसद सक्रिय कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान दिलाना है।

करनाल में होगा महासंपर्क अभियान पर मंथन
राजीव जैन के अनुसार, 22 अप्रैल को करनाल में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री, मंत्री, सभी विधायक, सांसद के अतिरिक्त संगठन के वरिष्ठ नेता, जिलाध्यक्ष, जिला महासंपर्क अभियान प्रमुख, सह प्रमुख, प्रदेश

पदाधिकारी शिरकत करेंगे। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलने वाली इस कार्यशाला में आगामी रणनीति तैयार की जाएगी, जिसमें जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजन करने पर भी जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed