{"_id":"c53f7172efa35ad2601f4bc11187031d","slug":"haryana-bjp-minister-anil-vij-controversial-statement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP मंत्री की अफसरों को दो टूक तीखी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP मंत्री की अफसरों को दो टूक तीखी नसीहत
अंकित चौहान /अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 03 Jan 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलख तेवर के कारण चर्चाओं में रहने वाले बीजेपी मंत्री ने अफसरों को दो टूक नसीहत देते हुए बड़ी तीखी सी बात कह दी। बात हो रही है हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो अधिकारी भाजपाइयों की नहीं सुनेगा, वो हरियाणा में नहीं रह सकता है। मंत्री विज सरकारी कार्यालयों में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की अनदेखी से नाराज दिखे।
विज्ञापन
विज ने कांग्रेस और इनेलो को मरा हुआ संगठन बताया और कहा कि भाजपा जिंदा संगठन है, इसलिए उसकी हर जगह चर्चा होती है। विज शनिवार को रोहतक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव में पहुंचे थे।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कभी गलत काम नहीं करते हैं और वे अधिकारियों के पास कोई गलत कार्य कराने के लिए नहीं जाते हैं। अधिकारी जब भाजपाइयों की नहीं सुनते तो आमजन की कहां सुनेंगे।
इसलिए जो अधिकारी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनेगा, वो हरियाणा में नहीं रह सकता है। इस तरह अनिल विज ने अपना व सरकार का एजेंडा साफ करते हुए अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है।