फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana bjp minister anil vij alleged ex-cm bhupinder singh hooda

नर्सिंग संस्थानों को लेकर हुड्डा के बारे में कुछ ऐसा बोले विज

Mon, 13 Jul 2015 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट Updated Mon, 13 Jul 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
haryana bjp minister anil vij alleged ex-cm bhupinder singh hooda

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में चल रहे अवैध नर्सिंग स्कूलों व कालेजों के मसले और इन्हीं कालेजों की वजह से नर्सिंग छात्राओं के वर्तमान हालातों पर कहा कि ये फर्जी संस्थान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चहेतों के हैं। मंत्री अपने आवास पर बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एएनएम और जीएमएन के मामले में भी नर्सिंग छात्राओं की एक वर्ष की पढ़ाई को सुरक्षित रखने व उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए भी सरकार ने गंभीरतापूर्वक प्रयास आरंभ किए हैं। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार जाते-जाते नर्सिंग को प्रमाण पत्र रेवड़ियों की तरह बांटकर गई है और अब कांग्रेस के लोग बच्चियों को आगे करके औच्छी राजनीति का खेल खेल रहे हैं।
विज्ञापन


यह संस्थान भी कानून की धज्जियां उड़ाकर खोले गए थे। उन्होंने कहा कि अब हुड्डा के चहेते घबरा रहे हैं कि यदि इन संस्थानों की जांच हुई तो यह सभी बंद हो जाएंगे और इसलिए वे नर्सिंग छात्राओं के माध्यम से दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार बच्चियों का भविष्य बचाना चाहती है ताकि उनका साल खराब न हो लेकिन गलत संस्थानों की जांच अवश्य की जायेगी। कईं संस्थान ऐसे हैं जहां एक सिरिंज तक नहीं है और वह नर्सिंग छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित कर रहा था।

टीचरों का विवाद पूर्व सरकार से विरासत में मिला

haryana bjp minister anil vij alleged ex-cm bhupinder singh hooda

मंत्री विज ने कहा कि सरकार और गेस्ट टीचरों के मुद्दे पर सार्थक प्रयास कर रही है और गेस्ट टीचरों के साथ सरकार की पूरी सहानूभूति है। साथ ही उन्होंने कहा कि गेस्ट टीचरों सहित कर्मचारियों से जुड़ी अन्य समस्याएं हुड्डा सरकार की अनुभवहीनता और गलत भर्ती प्रक्रिया का परिणाम है जिसके कारण प्रदेश के हजारों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।

मंत्री ने बताया कि पिछली सरकार ने कोई भी भर्ती सही तरीके से नहीं की गई है और यदि कायदे कानून के मुताबिक भर्ती की जाती तो आज गेस्ट टीचरों सहित अन्य कर्मचारियों को इस तरह की परेशानी पेश न आती और उन्हें विरोध प्रदर्शन न करना पड़ता।

उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार ने भले ही कानून की धज्जियां उड़ाई गई हैं लेकिन हमें जो विरासत में मिला है हम उसे हल करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed