{"_id":"5eda94e096941252005816d7","slug":"haryana-bjp-leader-tiktok-star-sonali-phogat-hisar-social-media-users-reactions","type":"story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ कांड: पहले भी विवादों में रह चुकी हैं सोनाली फौगाट, सोशल मीडया यूजर्स ने बताया पब्लिसिटी स्टंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़ कांड: पहले भी विवादों में रह चुकी हैं सोनाली फौगाट, सोशल मीडया यूजर्स ने बताया पब्लिसिटी स्टंट
Sat, 06 Jun 2020 12:34 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
सोनाली फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मार्केट कमेटी के अधिकारी को पीटने के बाद हरियाणा भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फौगाट चर्चा में हैं। हालांकि इससे पहले भी सोनाली सुर्खियों में रह चुकी हैं।
विज्ञापन
सोनाली फौगाट ने चुनाव के दौरान बालसमंद में लोगों को संबोधित करने के दौरान भारत माता की जय के नारे नहीं लगाने पर उन्हें पाकिस्तानी बता दिया था। इसके बाद बालसमंद में उनका खूब विरोध हुआ था। इसके बाद सोनाली फौगाट ने 28 अक्तूबर 2019 को फतेहाबाद के भूंथन कलां गांव में शाम के वक्त अपनी बहन और जीजा पर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत पुलिस को भी दी गई थी।गांव बालसमंद में कॉलेज की जमीन पर सोनाली फौगाट के परिवार के लोगों द्वारा कब्जे करने के आरोप लगाए गए थे। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने फौगाट की भाजपा के बड़े नेताओं को भी शिकायत दी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- दो घंटे से ज्यादा पबजी नहीं खेल सकेंगे बच्चे, लेनी होगी माता-पिता की मंजूरी
विज्ञापन
अक्तूबर 2019 में आदमपुर से लड़ा था विस चुनाव
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनाली फौगाट ने भाजपा के टिकट पर आदमपुर से अक्तूबर 2019 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई ने 29 हजार से अधिक वोटों से पराजित किया था। हालांकि फौगाट नलवा हलके से दावेदारी जता रही थीं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बताया पब्लिसिटी स्टंट
वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने भाजपा नेत्री की गलती बताते हुए इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया। यूजर्स ने कहा कि इस तरह किसी अधिकारी के साथ मारपीट करना किसी भी तरीके से सही नहीं ठहराया जा सकता है। अगर अधिकारी ने गलत बोला है तो उसकी शिकायत पुलिस को करनी चाहिए थी, न कि थप्पड़ या सैंडल से फैसला किया जाए। कई यूजर्स ने तो भाजपा हाईकमान से उन्हें भाजपा से बाहर करने की भी मांग कर डाली।
मैं आज सुबह से ही शहर से बाहर गया हुआ हूं। दोनों पक्षों की शिकायत थाने में गई होगी, जांच में सामने आ जाएगा कि किसकी गलती है। दोनों पक्षों को संयम रखना चाहिए था। बाकी वापस आने के बाद मामले की सच्चाई पता लगाई जाएगी। - सुरेंद्र पूनिया, जिलाध्यक्ष, भाजपा, हिसार