{"_id":"5efb4e908ebc3e42cc661e5a","slug":"haryana-becomes-the-highest-blood-donor-state-in-the-country-during-corona-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: कोरोना संकट में हरियाणा बना देश में सबसे ज्यादा रक्तदान करने वाला प्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: कोरोना संकट में हरियाणा बना देश में सबसे ज्यादा रक्तदान करने वाला प्रदेश
Tue, 30 Jun 2020 08:11 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 Jun 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान थैलेसीमिया व अन्य जरूरतमंद रोगियों को रक्त उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री के आह्वान पर हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी ने धार्मिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से 26,752 यूनिट रक्त एकत्रित कर पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इससे रेड क्रॉस सोसाइटी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
विज्ञापन
राज्यपाल भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की हरियाणा राज्य शाखा की प्रबंध समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इस अवसर पर मौजूद रहे। हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी के महासचिव डीआर शर्मा ने कहा कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हरियाणा की सभी जिला शाखाओं में मानवता की सेवा के लिए हर संभव प्रयास किए गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि रेड क्रॉस का मुख्य कार्य समाज की सेवा करना है और समाज में ऐसे लोग हैं जो स्वेच्छा से इस कार्य में अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहते हैं, ऐसे लोगों को रेड क्रॉस सोसाइटी से जोड़ना चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि आज तक हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में 248 करोड़ रुपये का योगदान हुआ है। समाज के हर वर्ग के लोगों ने कोरोना रिलीफ फंड में योगदान दिया है, जिनमें छात्र और किसान भी शामिल हैं।