{"_id":"34fe808f318d46f62234ad2e9b378afc","slug":"haryana-band-on-17-march-due-to-jat-voilence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा नहीं मिला तो 17 को बंद रहेगा हरियाणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा नहीं मिला तो 17 को बंद रहेगा हरियाणा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर जाट हिंसा पीड़ितों को पूरा मुआवजा नहीं मिला तो व्यापार मंडल ने 17 मार्च को हरियाणा बंद करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग दास गर्ग ने कहा है कि हरियाणा सरकार ने 15 दिन के अंदर पीड़ित व्यापारियों के नुकसान की पूरी भरपाई की घोषणा की थी,
लेकिन सरकार ने पहले 203 व्यापारियों को 1 करोड़ 12 लाख 56 हजार 638 रुपये देने और अब 152 व्यापारियों को 3 करोड़, 44 लाख 78 हजार 866 रुपये देने की जो घोषणा की है, वह ऊँट के मुंह में जीरे के समान है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यापारी इस मुआवजे से संतुष्ट नहीं हैं। गर्ग ने कहा है कि अगर सरकार ने पीड़ित व्यापारियों को पूरी मुआवजा राशि नहीं दी तो व्यापारी 17 मार्च को हरियाणा बंद करके सड़कों पर आ जाएंगे।
विज्ञापन