फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana assembly winter session will run till December 22

हरियाणा विधानसभा: 22 दिसंबर तक चलेगा शीतकालीन सत्र, शुक्रवार दोपहर दो बजे से होगी सदन की शुरुआत

Thu, 16 Dec 2021 08:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Dec 2021 08:55 PM IST
सार

सलाहकार समिति की बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है। विपक्ष सार्थक मुद्दे उठाए और शोरशराबे के बजाय चर्चा में हिस्सा ले। विपक्ष के हर सवाल का जवाब सरकार सदन में आंकड़ों के साथ देगी। 

विज्ञापन
Haryana assembly winter session will run till December 22
हरियाणा विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा। शुक्रवार को दोपहर बाद दो बजे से सत्र की शुरुआत होगी। सदन की कार्यवाही का आरंभ शोक प्रस्ताव पढ़ने के साथ होगा। कार्य सलाहकार समिति यानि बीएसी ने सरकार की तरफ से प्रस्तावित सत्र की अवधि को एक दिन बढ़ा दिया है। अब 21 दिसंबर के बजाय 22 को विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होगी।

विज्ञापन


बीएसी की बैठक इस बार सत्र शुरू होने से एक दिन पहले हुई। स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, संसदीय कार्य मंत्री कंवर पाल, गृह मंत्री अनिल विज, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि वे शीतकालीन सत्र के दौरान सभी विधायकों को अपनी बात रखने के लिए अधिक से अधिक अवसर देना चाहते हैं। इस सिलसिले में लोकसभा की तर्ज पर शून्यकाल की शुरुआत की गई है। वे प्रश्नकाल को और अधिक प्रभावशाली बनाना चाहते हैं। सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले प्रत्येक विधेयक पर व्यापक चर्चा करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र के हंगामेदार रहने के आसार

भर्ती घोटालों और अन्य ज्वलंत मुद्दों के कारण सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। कांग्रेस, इनेलो और निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी की हुई है। शुक्रवार को सत्र के शुरू होने पर शोक प्रस्ताव पढ़ने के बाद सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित की जाएगी। इसके बाद प्रश्नकाल व अन्य विधायी कार्य होंगे। सत्र की अवधि बढ़ने के कारण सरकार सदन में विपक्ष की ओर से आए अनेक ध्यानाकर्षण, स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा करा सकती है।

सत्र को अधिक से अधिक प्रभावी बनाने के पक्ष में: मनोहर लाल

बैठक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत बीएसी सदस्यों ने सत्र की अवधि बढ़ाने का सुझाव दिया। जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मान लिया। उन्होंने कहा कि सरकार सत्र को अधिक से अधिक प्रभावी बनाने के पक्ष में है। निश्चित रूप से प्रदेश हित के विषयों पर व्यापक चर्चा होनी ही चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed