{"_id":"5dc0fbf68ebc3e015f56916f","slug":"haryana-assembly-session-the-youngest-member-is-deputy-cm-dushyant-chautala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: 14वीं विस के पहले सत्र में बहुत कुछ पहली-पहली बार, सबसे कम उम्र के दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: 14वीं विस के पहले सत्र में बहुत कुछ पहली-पहली बार, सबसे कम उम्र के दुष्यंत चौटाला
Tue, 05 Nov 2019 10:08 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 05 Nov 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
सत्ता पक्ष, विपक्ष और विधानसभा स्पीकर साथ-साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में 14वीं विधानसभा में पहला सत्र में नई सरकार, नया विपक्ष और बहुत कुछ ऐसा, जो पहली-पहली बार हुआ। सभी नए 90 सदस्यों ने शपथ लेकर जिम्मेदारी संभाल ली। कार्यवाहक स्पीकर डॉ. रघुवीर सिंह कादियान ने सभी सदस्यों को शपथ दिलवाई। विधानसभा में दाखिल होने से लेकर अपनी सीटों पर आसीन होने तक सभी विधायकों में जहां जबरदस्त उत्साह का माहौल का दिखा, वहीं पहली बार चुनकर आए 44 विधायकों के चेहरों पर तो उत्साह के साथ-साथ आत्मविश्वास की झलक भी दिख रही थी।
इन सभी विधायकों का सदन में प्रवेश होने का तरीका भी अपने आप में खास रहा। पहली बार विधायक बनकर डिप्टी सीएम बने दुष्यंत चौटाला हों या फिर विधायक नैनपाल रावत, सीताराम, वरूण मुलाना समेत अन्य कुछेक विधायकों ने विधानसभा की चौखट पर माथा टेककर प्रवेश किया। इन विधायकों का मानना है कि उन्हें प्रदेश की जनता ने जिन उम्मीदों के साथ विधानसभा की इस चौखट तक पहुंचाया है, वे निश्चय ही उन उम्मीदों पर खरा उतरते हुए प्रदेश और प्रदेशवासियों के लिए कल्याण के लिए पूरी मेहनत करेंगे।
सभी विधायक जब सदन में अपनी सीटों पर आसीन हुए तो कार्यवाहक स्पीकर डा. रघुवीर सिंह कादियान ने नए विधानसभा सदस्यों को शपथ ग्रहण करवानी शुरू की। इन विधायकों में से किसी ने हिंदी, तो किसी ने अंग्रेजी, पंजाबी, संस्कृत व उर्दू मिक्स भाषा में विधानसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शपथ कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण की झलक देखने को मिली। सबसे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल को व दूसरे नंबर पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को विधानसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई।
विज्ञापन
इसके पश्चात, सभी महिला विधायकों ने शपथ ली। इसके उपरांत, विधानसभा सदस्यों को अंग्रेजी वर्णक्रमानुसार जिलावार शपथ दिलवाई गई। शपथ कार्यक्रम के दौरान सदस्यों द्वारा विभिन्न भाषाओं में शपथ ली गई। नौ विधायकों ने अंग्रेजी, तीन विधायकों ने संस्कृत, दो विधायकों ने पंजाबी भाषा व एक विधायक ने हिंदी-उर्दू मिक्स भाषा में शपथ ली।

पहली बार चुनकर आए 44 विधायक
मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि 14वीं विधानसभा में पहली बार चुनकर आए 44 विधायकों में से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सबसे कम उम्र के हैं। उन्होंने कहा कि 30 विधायक दोबारा चुनकर आए हैं। 16 विधायक ऐसे हैं जो पहले भी विधायक व मंत्री रहे हैं। अनिल विज, डॉ. रघुबीर कादियान व श्रीकृष्ण हुड्डा छठी बार विधायक बने हैं। इस बार केवल 9 महिलाएं चुनकर आई हैं, जबकि पिछली विधानसभा में महिला सदस्यों की संख्या 13 थी। मुख्यमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य सरदार संदीप सिंह का विशेष रूप से जिक्र किया जो पहली बार पेहोवा से चुनकर आए हैं। उन्हें मुख्यमंत्री ने गोल्ड मेडलिस्ट बताया।
राज्यपाल ने कार्यवाहक स्पीकर को दिलवाई शपथ
सदन में विधानसभा सदस्यों को शपथ दिलवाने से पहले कार्यवाहक स्पीकर रघुवीर सिंह कादियान को हरियाणा के राज्यपाल ने शपथ दिलवाई। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने हरियाणा राजभवन के लाउंज हॉल में डा. रघुवीर सिंह कादियान को विधानसभा के कार्यकारी (एक्टिंग) अध्यक्ष के तौर पर भारत के संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा, प्रभुता और अखंड़ता को बनाए रखने एवं कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई।
शपथ लेते हुए अटके कुछ विधायक
इस दौरान शपथ लेने में कुछेक विधायकों को थोड़ी दिक्कत भी पेश आई। शपथ लेते हुए वे बीच में अटके तो कार्यवाहक स्पीकर ने उनकी मदद की और पढ़कर उनकी मदद कर शपथ पूरी करवाई। इन विधायकों में रामकरण काला, रामनिवास व घनश्याम सर्राफ शामिल है। जबकि पहले हार चुके मगर इस बार जीते विधायक जेपी दलाल जब शपथ लेने कार्यवाहक स्पीकर के पास पहुंचे, तो मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा कि ‘लो मैं पहुंच ही गया विधानसभा’

शपथ से पहले ‘आशीर्वाद’ भी जरूरी
विधानसभा चुनाव में शपथ लेने से पहले बीस से अधिक विधायकों ने बड़ों का ‘आशीर्वाद’ लेना जरूर समझा। इन विधायकों ने अपनी-अपनी आस्था के अनुसार कार्यवाहक स्पीकर एवं छह बार के वरिष्ठ विधायक रघुवीर सिंह कादियान के पैर छुए तो किसी ने सीएम मनोहर लाल, छह बार के वरिष्ठ विधायक अनिल विज के पांव छुए। इतना ही नहीं कुछ जजपा विधायकों ने नैना चौटाला के भी पांव छुए, तो वहीं एक विधायक ने अपने से छोटे उम्र वाले डिप्टी सीएम दुष्यंत के भी पांव छुए।
चर्चा में रहा किरण का अंदाज
सदन में सीनियर विधायक किरण चौधरी का अंदाज भी चर्चा में रहा। उत्साह से लबरेज किरण ने पहले तो खुद अंग्रेजी में शपथ ली और फिर अन्य वरिष्ठ विधायकों का भी शपथ लेने के बाद उनसे हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया। किरण ने नए व पुराने सभी विधायकों को उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी। सदन में पहले दिन किरण सभी विधायकों के साथ खुशमिजाजी से मिली और उन्होंने सभी से आह्वान किया कि सदन की ये पारी पूरी गंभीरता और कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ गुजारें।
अजय चौटाला लेट पहुंचे, शपथ ले चुके थे पत्नी-बेटा
फरलो पर जेल से बाहर आए पूर्व सांसद अजय चौटाला सोमवार को हरियाणा विधानसभा पहुंचने में थोड़ा लेट हो गए। जब तक वे दर्शक दीर्घा में पहुंचे, तब तक उनकी पत्नी नैना चौटाला और पुत्र डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला शपथ ले चुके थे। पत्नी-पुत्र का एकसाथ विधायक बनना और शपथ लेना पूर्व सांसद अजय के लिए गर्व की बात है, लेकिन ये नजारा प्रत्यक्ष आंखों से देखने से अजय चूक गए। फिर भी अजय बहुत उत्साहित नजर आ रहे थे।
चिरंजीव की शपथ के बाद अनुष्का का ‘थम्सअप’
अपनी सियासी विरासत बेटे चिरंजीव को सौंपकर और उन्हें विधानसभा में बतौर विधायक शपथ लेते का नजारा देखकर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव भी खासे उत्साहित थे। चिरंजीव राव अपने पत्नी अनुष्का (लालू प्रसाद यादव की बेटी) के साथ सदन में पहुंचे थे। चिरंजीव ने अंग्रेजी में जब शपथ ली, तो उनके सीट पर बैठते ही दर्शक दीर्घा में बैठी लालू की बिटिया व चिरंजीव की पत्नी अनुष्का की खुशी का ठिकाना नहीं था। अनुष्का ने चिरंजीव को उनके शपथ लेने के अंदाज पर ‘थम्सअप’ दिखाकर उनका हौसला बढ़ाया, तो वहीं सीनियर विधायक किरण चौधरी ने चिरंजीव के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया। उधर, दर्शक दीर्घा में राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा भी बैठी थी।

हिंदी में शपथ लेने वाले विधायक
सीएम मोहर लाल, गीता भुक्कल, कमलेश ढांडा, नैना चौटाला, निर्मल रानी, रेणुबाला, सीमा त्रिखा, शकुंतला खटक, अनिल विज, शैली, असीम गोयल, बिशंबर सिंह, घनश्याम सर्राफ, सोमबीर सांगवान, मूलचंद शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, नैनपाल रावत, नीरज शर्मा, राजेश नागर, देवेंद्र बबली, दूड़ाराम, लक्ष्मण नापा, राकेश दौलताबाद, संजय सिंह, सत्यप्रकाश जरावता, सुधीर सिंगला, अनुप धानक, जोगीराम सिहाग, कुलदीप बिश्नोई, रणबीर सिंह गंगवा, विनोद भ्याना, कुलदीप वत्स, कमलजीत ढांडा, डा. कृष्ण लाल मिड्डा, राम निवास, सुभाष गंगौली, ईश्वर सिंह, लीला राम गुज्जर, रणधीर सिंह गोलन, धर्मपाल गोंदर, हरविंद्र कल्याण, शमशेर सिंह गोगी, मेवा सिंह, रामकरण काला, सुभाष सुधा, डा. अभय यादव, राव दान सिंह, ओमप्रकाश यादव, सीमाराम, आफताब अहमद, मामन खान, दीपक मंगला, जगदीश नाय, प्रवीण डागर, ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदीप चौधरी, बलबीर वाल्मीकि, धर्म सिंह छौक्कर, महिपाल ढांडा, प्रमोद विज,बनवारी लाल, लक्ष्मण यादव, बलराज कुंडू, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अभय चौटाला, अमित सिहाग, गोपाल कांडा, रणजीत चौटाला, जयवीर सिंह, मोहन लाल, श्रीकृष्ण हुड्डा, सुरेंद्र पंवार और कंवरपाल गुर्जर
- अंग्रेजी में शपथ लेने वाले विधायक : डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, किरण चौधरी, वरूण चौधरी, रामकुमार गौतम, राजेंद्र जून, चिरंजीव राव, बीबी बत्रा, जगबीर सिंह मलिक, बिशनलाल सैनी
- पंजाबी में शपथ लेने वाले विधायक : संदीप सिंह व शीशपाल
- संस्कृत में शपथ लेने वाले विधायक : कमल गुप्ता, रामकुमार कश्यम व घनश्याम दास अरोड़ा
- उर्दू-हिंदी मिक्स भाषा में ली शपथ : मोहम्मद इलियास ने कसम तो खुदा की उर्दू में खाई, मगर बाकी शपथ हिंदी में ली।