फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly session, govt on target of all mlas

हरियाणा विसः अपनों ने ही सरकार पर दागे सवाल, पढ़िए मंत्रियों के जवाब

Wed, 25 Oct 2017 10:46 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Oct 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly session, govt on target of all mlas
हरियाणा विधानसभा
हरियाणा सरकार के तीन साल पूरे होने से पहले भाजपा विधायकों ने अपने हलकों के कामकाज को लेकर आवाज बुलंद कर दी है और सवाल दागे जा रहे हैं। विधानसभा में कड़े सवालों का सामना कर रही सरकार के सामने सुधारक विधायकों ने भी सवाल दागने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान गुरुग्राम के विधायक उमेश अग्रवाल, विधायक अभय सिंह यादव, कालका विधायक लतिका शर्मा, विधायक तेजपाल तंवर और भाजपा के सहायोगी पृथला से बसपा विधायक टेक चंद शर्मा ने सरकार से सीधे सवाल दागे हैं।
विज्ञापन


नांगल चौधरी से विधायक अभय सिंह यादव ने पूछा कि जिला महेंद्रगढ़ में कितनी ढाणियों का विद्युतीकरण किया गया है। केवल कृषि आपूर्ति लाइन से बिजली जोड़ी गई। नांगल चौधरी में आज भी अनेक घर ऐसे हैं, जहां बच्चे लालटेन की रोशनी में पढ़ाई करते हैं। आजादी के इतने साल बाद भी बिजली न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है।इस पर सीएम की तरफ से जवाब आया कि 7388 ढाणियों का विद्युतीकरण किया गया है। कृषि आपूर्ति लाइन से 4214 को जोड़ा है। 24 पीएटी ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


कालका विधायक लतिका शर्मा ने कहा कि मोरनी में भी कई ढाणियों में बिजली नहीं पहुंची है। दो बार टेंडर मांगे गए, दोनों बार रद्द कर दिए। बिजली पहुंचाने का काम जल्दी हो। टेक चंद शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में खारे पानी की समस्या उठाई। कृषि मंत्री धनखड़ ने कहा कि सेलो ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। तीन करोड़ पहले खर्च कर चुके हैं। शर्मा बोले, अभी क्या हो रहा है, समस्या कब खत्म होगी। जल्दी समाधान करो। विपक्ष के सवालों से जूझ रही सरकार के मंत्रियों को बड़ी मुस्तैदी से अपने विधायकों को सवालों का जवाब देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतुष्ट न होने पर विधायकों ने कामों में तेजी लाने की सलाह भी दे डाली। उमेश अग्रवाल ने पूछा कि गुरुग्राम नगर निगम के सड़कों की मरम्मत के लिए लगाए गए टेंडर का क्या हुआ। टेंडर रद्द कर दिया गया है या अवार्ड हुआ है। इस पर शहरी निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि टेंडर किस काम का और कहां का है, पूरी डिटेल बताएं, जानकारी दे दी जाएगी। तेजपाल तंवर ने पूछा कि तावड़ू में हुडा के सेक्टर कब तक विकसित हो जाएंगे।


इस पर सीएम की तरफ से लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर ने जवाब देते हुए कहा कि लेआउट प्लान तैयार हो रहा है। एक महीने में तैयार हो जाएगा। सेक्टरों को एक साल में विकसित कर देंगे। इस पर तंवर बोले कि एक साल का समय बहुत है, तीन महीने में विकसित करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed