{"_id":"59ef39bc4f1c1bc8678b764e","slug":"haryana-assembly-session-congress-creates-ruckus-in-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विधानसभा: किसानों को फर्जी बताने पर भिड़े चौटाला और बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विधानसभा: किसानों को फर्जी बताने पर भिड़े चौटाला और बेदी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 Oct 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में दूसरे दिन जैसे-जैसे कार्यवाही आगे बढ़ती गई, सदन का पारा चढ़ता गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों में तीखी बहस प्रश्नकाल से ही शुरू हो गई थी, जो कार्यवाही खत्म होने तक बीच-बीच में अनेक मुद्दों पर चलती रही।
प्रश्नकाल में नेता प्रतिपक्ष देरी से पहुंचे। ढाणियों के विद्युतीकरण को लेकर चौटाला जैसे ही अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए, भाजपा विधायकों ने उन पर जुबानी हमला बोल दिया। यमुनानगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र से दादुपुर नलवी नहर को डी-नोटिफाई करने पर सोमवार को सीएम निवास पर आभार जताने पहुंचे किसानों को फर्जी बताने से भाजपा विधायक चौटाला से खफा थे। इसलिए चौटाला केबोलते ही राज्य मंत्री कृष्ण बेदी, नायब सैनी, विधायक महिपाल ढांडा ने मोर्चा संभाल लिया।
इन्होंने कहा कि किसानों को फर्जी बताने वालों के मुंह से किसान हित की बातें शोभा नहीं देती। महिपाल ढांडा ने चौटाला पर चुटकी लेते हुए कहा कि तुम्हार प्यार-प्यार और हमारा प्यार पंगा। इससे चौटाला बिफर गए और बोले कि किसानों के बारे में तुम्हें क्या मालूम, तुम तो विधायक बनने से पहले मुर्गियां बेचते थे।

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र
- फोटो : File Photo
चौटाला के यह कहते ही मंत्री कृष्ण बेदी ने नेता प्रतिपक्ष पर निजी टिप्पणी कर डाली। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक और तू-तू, मैं-मैं हुई। शोर शराबा ज्यादा बढ़ने पर भाजपा विधायक असीम गोयल, श्याम सिंह राणा व पवन सैनी भी बीच में कूद पड़े।
चौटाला ने कहा कि बेदी अपनी टिप्पणी पर माफी मांगे। चौटाला के कड़े तेवरों को देखते हुए इनेलो विधायकों ने सदन में भाजपा विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। प्रश्नकाल अंतिम चरण में था और पूरी तरह बाधित हो गया। इनेलो की नारेबाजी के बाद भाजपा विधायक भी नारेबाजी करने लगे।
माहौल बिगड़ते देख स्पीकर कंवरपाल ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली। बेदी के माफी न मांगने पर चौटाला की स्पीकर से भी बहस हो गई। इनेलो विधायक प्रश्नकाल खत्म होने के कुछ देर बाद तक भी नारेबाजी करते रहे।