{"_id":"5f3cdd448ebc3e3cfb2b0425","slug":"haryana-assembly-monsoon-session-preparations","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा निवास तक आयोजित होगा विधानसभा का मानसून सत्र, हर किसी का कोरोना टेस्ट जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा निवास तक आयोजित होगा विधानसभा का मानसून सत्र, हर किसी का कोरोना टेस्ट जरूरी
Wed, 19 Aug 2020 01:35 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के लिए प्रेस गैलरी सेक्टर-3 स्थित हरियाणा निवास में रहेगी। सभी मीडियाकर्मी वहीं से मानसून सत्र को कवर करेंगे। कोरोना के कारण ऐसा किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने मंगलवार प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में योजना बनाई।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के महानिदेशक पीसी मीणा, विस उपाध्याय रणबीर गंगवा, विस अध्यक्ष के सचिव सुभाष चंद शर्मा, हरियाणा विधानसभा के मीडिया एवं संचार अधिकारी दिनेश कुमार सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने पत्रकारों से हुई बातचीत के आधार पर मीडिया गैलरी विधानसभा परिसर से बाहर बनाने का सुझाव दिया। विधानसभा में प्रवेश के लिए कोविड 19 की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। बैठक में सुझाव आया कि सत्र की कवरेज करने वाले प्रत्येक मीडिया कर्मी को कोरोना टेस्ट करवाने के लिए बाध्य करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
इसलिए यह रास्ता निकाला गया कि मीडिया गैलरी विधानसभा परिसर से बाहर स्थापित की जाए। अधिकारियों ने सुझाव दिया कि इसके लिए हरियाणा निवास उपयुक्त जगह रहेगी। हरियाणा निवास के दोनों सभागार इस प्रयोजन के लिए बुक करवाए जाएंगे। इस स्थान को सत्र अवधि तक विधान सभा परिसर घोषित किया जाएगा। एक सभागार प्रिंट मीडिया के लिए व दूसरा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए निर्धारित होगा।

प्रत्येक सामग्री हरियाणा निवास में ही उपलब्ध होगी
सत्र के दौरान मीडिया गैलरी में उपलब्ध करवाई जाने वाली प्रत्येक सामग्री हरियाणा निवास में ही उपलब्ध होगी। इसके साथ ही मीडिया कर्मियों को सभी विजुअल्स उपलब्ध करवाने के लिए यहां बड़ी स्क्रीन भी स्थापित होगी। सत्र का प्रत्येक दृश्य मीडिया कर्मियों तक पहुंचाने के लिए तीन विशेष कैमरे सदन में लगाए जाएंगे। यह भी तय हुआ कि प्रत्येक मीडिया संस्थान की सीट मीडिया गैलरी में निर्धारित होगी।
प्रत्येक संस्थान से एक समय में एक प्रतिनिधि ही कवरेज के लिए पहुंचे, इसके लिए सभी संपादकों को पत्र लिखा जाएगा। ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि विधान सत्र में जन सरकारों से जुड़े विषयों पर काम किया जाता है। इसलिए इनकी पहुंच जनता तक अनिवार्य है। इस बार जनता की ओर से दर्शक सत्र में प्रत्यक्ष नहीं पहुंच सकेंगे, इसलिए पूरी जानकारी मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जाएगी। मीडियाकर्मियों की हर सुविधा का ख्याल रखना विधान सभा सचिवालय अपना कर्तव्य समझता है। उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए, इसके लिए पूरे प्रबंध किए जाएंगे।
तीन स्थानों पर होगा विधायकों का भोजन
सामाजिक दूरी संबंधी नियमों का पूरी तरह से पालन करने के लिए विधायकों का भोजन तीन स्थानों पर होगा। यह भोजन पैक्ड होगा तथा पूरी तरह से स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्धारित मापदंडों के अनुसार तैयार करवाया जाएगा। विधान सत्र के दौरान या इसके बाद कोई भी सदस्य मीडिया से बात करना चाहेगा तो वह हरियाणा निवास पहुंच कर ही अपनी बात रखेगा। इसके लिए विधायकों को विशेष रूप से सूचित किया जाएगा।