फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections There will be a flurry of promises as parties busy finalizing the manifesto

Haryana Election: लगेगी वादों की झड़ी, घोषणापत्र को अंतिम रूप देने में जुटे दल... इनके लिए होंगी बड़ी घोषणाएं

Sun, 15 Sep 2024 09:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Sep 2024 09:29 AM IST
सार

हरियाणा चुनाव में वादों की झड़ी लगेगी। सभी पार्टियां घोषणापत्र को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सभी दलों की किसानों, महिलाओं और युवाओं को साधने की रणनीति है। घोषणापत्र तैयार करने के लिए कमेटियां बनाई गई हैं।

विज्ञापन
Haryana Assembly Elections There will be a flurry of promises as parties busy finalizing the manifesto
Haryana Assembly Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सभी राजनीतिक दल बागियों को मनाने के साथ-साथ चुनावी वादों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। आगामी सप्ताह तक अधिकतर दल घोषणापत्र (मैनिफेस्टो) जनता के सामने रखे देंगे, इसलिए इनको अंतिम रूप देने से पहले हर वर्ग को साधने की कोशिश की जा रही है। इन्हीं वादों के दम पर दल चुनावी रण में उतरेंगे और वोट हासिल करने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा दस साल के विकास कार्यों के दम पर चुनावी रण में है और कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई व अपराध को मुद्दा बनाकर माहौल अपने पक्ष में बनाने की कोशिश कर रही है। जजपा साढ़े चार साल सत्ता में रही है, उसका जनता में विरोध है, लेकिन वह भी विकास कार्यों के नाम पर वोट मांग रही है। इनेलो व बसपा भी किसानों और दलितों को साधने की तैयारी में हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस: 500 में सिलिंडर, एक लाख नौकरी व 5,500 रुपये पेंशन
हरियाणा में कांग्रेस कर्मचारियों को साधने में जुटी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एलान कर चुके हैं कि सरकार बनते ही ओपीएस को लागू किया जाएगा। साथ ही महिलाओं को 500 रुपये में सिलिंडर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही एक साल में मेरिट के आधार पर एक लाख नौकरियां और बुढ़ापा पेंशन 5,500 रुपये देने का वादा किया है। कांग्रेस की ओर से घोषणा पत्र तैयार करने के लिए जो कमेटी बनाई गई है, निवर्तमान विधायक गीता भुक्कल उसकी अध्यक्ष हैं। 

भाजपा : बीपीएल परिवारों के लिए होंगी बड़ी घोषणाएं
भाजपा पिछले दस साल से सत्ता में हैं, इसलिए वह कराए गए विकास और मेरिट पर नौकरियों के दम पर वोट मांग रही है। इनके अलावा, पार्टी युवा, महिलाओं, किसानों के साथ साथ व्यापारियों, मजदूरों और पिछड़ों को साधने की तैयारी में हैं। 1.80 लाख से कम आय वाले लोगों के लिए घोषणा पत्र में कई बड़े वादे हो सकते हैं। भाजपा हाईकमान खुद घोषणा पत्र तैयार कराने में जुटा है और संभावना है कि अगले सप्ताह इसे जनता के सामने पेश किया जाएगा।
 

इनेलो-बसपा: बुढ़ापा पेंशन 7,500 और बेरोजगारी भत्ता 21 हजार
विधानसभा चुनावों को लेकर इनेलो-बसपा ने 7,500 रुपये बुढ़ापा पेंशन करने और 21 हजार बेरोजगारी भत्ता के साथ हर घर में नौकरी का बड़ा वादा किया है। इनके साथ ही कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने के साथ-साथ ताऊ देवीलाल आवास योजना के तहत एससी परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट देने का वादा भी है। किसानों के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट की सभी सिफारिशों को लागू करने का भी पार्टी ने एलान किया है।

आम आदमी पार्टी: पांच गारंटियां पहले ही दे चुकी
आम आदमी पार्टी ने पांच गारंटी पूरी करने का वादा किया है। इनमें मुफ्त और अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य, मुफ्त बिजली और 18 साल से ऊपर की हर महिला को 1000 रुपये दिए जाने का वादा है। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने हर युवा को रोजगार देने की गारंटी दी है। आप इसके लिए पंजाब और दिल्ली का उदाहरण पेश कर रही है।
 

जारी नहीं हो सका सीएमपी
पिछले चुनाव में भाजपा और जजपा ने अलग-अलग घोषणा पत्र जारी किए थे। गठबंधन के बाद दोनों दलों ने वादों को पूरा कराने के लिए एक कॉमन मीनिमम प्रोग्राम (सीएमपी) बानने के लिए कमेटी गठित की। साढ़े चार साल में गठबंधन टूट गया, पर सीएमपी जारी नहीं हो पाया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed