{"_id":"5d9046918ebc3e93d22906e6","slug":"haryana-assembly-elections-rajkumar-saini-s-party-announced-the-names-of-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावः राजकुमार सैनी की पार्टी ने 16 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, जानें किसे-कहां से मिला टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावः राजकुमार सैनी की पार्टी ने 16 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, जानें किसे-कहां से मिला टिकट
Mon, 30 Sep 2019 10:54 AM IST
ajay kumar
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
उम्मीदवारों की घोषणा करते राजकुमार सैनी व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्र के पहले दिन से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ने लगा है। सभी सियासी राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। बसपा ने अपनी पहली सूची में 41 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। जबकि राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (लोसुपा) ने 16 प्रत्याशियों के नामों को घोषित किया है। वहीं, स्वराज इंडिया ने 14 और नामों की घोषणा की है। स्वराज इंडिया अब तक कुल 30 उम्मीदवार घोषित कर चुका है। इससे पहले जजपा और आम आदमी पार्टी (आप) ने कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जबकि सत्ताधारी दल भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस व इनेलो की पहली सूची का अभी इंतजार है।
विज्ञापन
विधानसभा उम्मीदवार
नारायणगढ़ गुलशन सैनी
लाडवा नैब सिंह पटाक माजरा
इंद्री करता राम कश्यप( रिटायर्ड डीएसपी)
राई राजकुमार शर्मा
हथीन सोनू गुर्जर
समालखा मस्त सिंह छौकर( पूर्व विधायक)
बादशाहपुर डॉ. सतीश यादव
झज्जर अजय तंवर
कलानौर फूल सिंह मोहर
बावल लेखराम मेहरा
कलायत राकेश राणा
इसराना उषा अटकान
सफीदों विजय सैनी
किलोई कमलेश सैनी
कोसली बाबूलाल यादव
फिरोजपुर झिरका राजू सैनी