{"_id":"5d9e0b5a8ebc3e013371d389","slug":"haryana-assembly-elections-kumari-selja-addressed-a-elections-rally-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विधानसभा चुनावः अशोक तंवर के कांग्रेस छोड़ने पर सैलजा बोलीं-यह पार्टी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विधानसभा चुनावः अशोक तंवर के कांग्रेस छोड़ने पर सैलजा बोलीं-यह पार्टी का मामला
Wed, 09 Oct 2019 10:15 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 09 Oct 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
कुमारी सैलजा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने बुधवार को टाउन हॉल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोग अब भाजपा के जुमलों से तंग आ चुके हैं और कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ईमानदारी भी सबके सामने आ चुकी है। जब एक व्यक्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और उसे दोबारा से महत्वपूर्ण पद पर बैठा दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान पत्रकारों ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर द्वारा पार्टी छोड़ने का सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह पार्टी का मामला है। कई लोग पार्टी में आए भी हैं। चुनाव में ऐसा चलता रहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच बांटने वाली है।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा पार्टी की स्थिति पर दिए गए बयान को कुमारी सैलजा ने टाल दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा नेताओं से सवाल करने चाहिए कि उन्होंने क्या किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 150 से अधिक वादे किए थे लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। यह लोग सपने दिखाने में माहिर हैं।
विज्ञापन
पेंशन बनवाने की गुहार लेकर आई बुजुर्ग महिला
जिस समय कुमारी सैलजा लोगों को संबोधित कर रही थीं तभी अनूपगढ़ निवासी एक महिला मंच पर नेताओं को देखकर अपनी पेंशन बनवाने की गुहार लेकर आई। हालांकि भाषण के शोर में महिला को अनदेखा कर दिया गया।