फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections, CM Manohar Lal reached Karnal by Train From chandigarh to cast his vote

सीएम मनोहर लाल ने किया दावा- भाजपा 75 पार सीटें जीत रही, करनाल से बनेगा जीत का रिकॉर्ड

Tue, 22 Oct 2019 09:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 22 Oct 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, CM Manohar Lal reached Karnal by Train From chandigarh to cast his vote
सीएम मनोहर लाल ने की ई-रिक्शे की सवारी - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने मतदान के बाद फिर से प्रदेश में 75 पार सीटें जीतने का दावा किया है। मनोहर लाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताया है। हमें यकीन है कि 24 अक्टूबर को दोबारा से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इसके साथ करनाल विधानसभा से उनकी जीत का मार्जिन भी इस बार रिकॉर्ड होगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


ये सब पांच साल तक भाजपा द्वारा सभी वर्गों और सभी हलकों के लिए किए समान विकास कार्यों का नतीजा होगा। कांग्रेस नेताओं द्वारा कांग्रेस की सरकार बनने के दावे के सवाल पर सीएम ने कहा कि, उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए इस प्रकार के दावे कर रहे हैं। जनता अपना फैसला कर चुकी है और सब जानते हैं कि सरकार किसकी आएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम सोमवार को प्रेमनगर स्थित बूथ नंबर-174 पर अपना मत नंबर 878 डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले, वे सुबह साढ़े नौ बजे जन शताब्दी ट्रेन से चंडीगढ़ से करनाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां से ई रिक्शा के माध्यम से न्यू प्रेम नगर स्थित सीएम आवास मकान नंबर 719 पर पहुंचें।

यहां से साइकिल पर सवार होकर प्रेम नगर स्थित राजकीय हाई स्कूल स्थित बूथ नंबर-174 पर अपना मतदान किया। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि इस बार भाजपा प्रदेश में 75 का आंकड़ा पार करेगी। पूरे प्रदेश में अच्छा मतदान हो रहा है। 

किन मुद्दों पर दोबारा से सरकार बनाने के दावे के सवाल पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि क्योंकि भाजपा के पास मजबूत संगठन है। निकाय चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा है। इसके अलावा बूथ स्तर और पन्ना प्रमुख तक भाजपा के पास हैं, इसलिए भाजपा के सामने कोई दूसरा दल नहीं टिक पाएगा।

वहीं, सभी भ्रष्टाचार के खात्मे और बिना पर्ची और बिना खर्ची नौकरी देने के कारण प्रदेश के युवाओं में एक माहौल बना है कि केवल योग्य लोगों को ही नौकरी मिलेगी, इससे आम युवकों को नौकरी के लिए मौका मिला है। 

होटल में बैठकर एक घंटे तक लिया पूरे प्रदेश का फीडबैक
दोपहर बाद सीएम मनोहर लाल एनडीआरआई चौक स्थित होटल ज्वैल्स में रुके। यहां खाना खाने के साथ-साथ सीएम ने पूरे प्रदेश की सभी सीटों का फीडबैक लिया। साथ ही चुनावी सुरक्षा को लेकर भी अधिकारियों से बात की। इसके बाद वे चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, मेयर रेणु बाला गुप्ता समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। 

वो फेक वीडियो थी, विर्क दे दिया स्पष्टीकरण, आयोग कर रहा जांच 
असंध से भाजपा प्रत्याशी बख्शीश सिंह विर्क की ईवीएम में पुर्जा फिट करने की वीडियो वायरल होने के सवाल पर सीएम ने कहा कि वो वीडियो फेक थी। बख्शीश सिंह विर्क ने चुनाव आयोग को अपना जवाब दे दिया है। इसमें कहा गया है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके जानबूझकर इसे वायरल किया गया था। इस मामले की चुनाव आयोग जांच कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed