{"_id":"5d90b3f48ebc3e0152559cb1","slug":"haryana-assembly-elections-birendra-singh-joins-bharatiya-janata-party-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को एक और झटका, चार बार विधायक रहे पूर्व मंत्री के बेटे ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को एक और झटका, चार बार विधायक रहे पूर्व मंत्री के बेटे ने थामा भाजपा का दामन
Sun, 29 Sep 2019 07:12 PM IST
ajay kumar
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 29 Sep 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
BJP
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक रहे दिवंगत पूर्व मंत्री लाल सिंह के बेटे बीरेंद्र सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है। रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने उन्हें विधिवत रूप से सदस्यता ग्रहण करवाई। बता दें कि बीरेंद्र सिंह के पिता चार बार कांग्रेस से विधायक रहे हैं और मंत्री भी रहे। बीरेंद्र के भाई रामकिशन गुर्जर भी दो बार विधायक और 2005-2014 तक सीपीएस भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
बीरेंद्र के भाजपा में शामिल होने से नारायणगढ़ में भाजपा को और मजबूती मिलेगी। इस मौके पर सुभाष बराला ने कहा कि बीरेंद्र सिंह राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनके पिता और भाई वहां की जनता की सेवा करते आए हैं। बीरेंद्र सिंह को पार्टी में वैसे ही पूरा मान-सम्मन दिया जाएगा, जैसे पुराने कार्यकर्ताओं को दिया जाता है।
विज्ञापन
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं। प्रदेश महामंत्री एवं करनाल के सांसद संजय भाटिया भाजपा नेता संजय आहूजा जिला मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक युवा नेता विकास रोहिल्ला भी इस मौके पर मौजूद रहे ।
विज्ञापन