फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, working period of 18 Chief Ministers of haryana

हरियाणा विस चुनावः प्रदेश बनने के 48 वर्ष बाद करनाल ने दिया उत्तरी हरियाणा को पहला मुख्यमंत्री

Wed, 02 Oct 2019 12:37 PM IST
खुशबू गोयल केदारनाथ शर्मा, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
केदारनाथ शर्मा, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 02 Oct 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, working period of 18 Chief Ministers of haryana
मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
उत्तरी हरियाणा से पहली बार वर्ष-2014 में करनाल ने मनोहर लाल के रूप में पहला मुख्यमंत्री दिया। प्रदेश में पहली बार सरकार बनाने वाली भाजपा ने मनोहर लाल को करनाल से अपना प्रत्याशी घोषित किया था। करनाल से प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों का भी संबंध रहा है। उन्होंने विधानसभा और लोक सभा चुनाव करनाल से लड़ा लेकिन मुख्यमंत्री नहीं बने। छठे सीएम बनने वाले भजन लाल ने लोकसभा के 1998 के चुनाव में भाजपा के आईडी स्वामी को करनाल से हराया था और 1999 में आईडी स्वामी से ही हारे थे।
विज्ञापन


पहले सीएम भगवत दयाल शर्मा ने करनाल लोकसभा सीट से 1977 में कांग्रेस के जगदीश प्रसाद को हराया था। प्रदेश बनने के 48 वर्ष से उत्तरी और दक्षिण हरियाणा में क्षेत्रीय सीएम बनाने की मांग उठ रही थी। पंचकूला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत के नेता विकास में खुद को पिछड़ा बताकर उत्तरी हरियाणा से सीएम बनाने की मांग करते आए हैं।
विज्ञापन


पानी की कमी को पूरा करवाने के लिए दक्षिण हरियाणा का सीएम बनाने की मांग भी उठती रही थी। 12वीं विधानसभा बनने के साथ ही उत्तरी हरियाणा की मांग पूरी हुई। अब 13वीं विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को फिर मतदान होगा। जो आगे की स्थिति स्पष्ट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद ने की थी शुरूआत
उत्तरी हरियाणा से मुख्यमंत्री हो, इसकी शुरूआत लंबे समय से बीरेंद्र सिंह करते रहे हैं। मौजूदा राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह को कभी ऐसा मौका नहीं मिला। वर्ष-2005 के चुनाव में मराठा विरेंद्र वर्मा मैदान में आए और उन्होंने एकता शक्ति पार्टी का गठन करके उत्तरी हरियाणा से सीएम का मुद्दा उठाकर अनदेखी दूर करने का भरोसा दिलवाया।

पूर्व मंत्री एवं कैथल के विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला भी उत्तर हरियाणा से मुख्यमंत्री बनाने के लिए संघर्ष करते रहे हैं। वर्ष 2014 में बहुजन समाज पार्टी में शामिल होकर पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने भी इस मांग को उठाया और यमुनानगर से चुनाव लड़ा।

मुख्यमंत्री        समय (कब से कब तक)
भगवत दयाल शर्मा    1 नवंबर 1966 से 23 मार्च 1967
रेवाड़ी - राव विरेंद्र सिंह     24 मार्च 1967 से 2 नवंबर 1967
भिवानी - बंसीलाल    22 मई 1968 से 30 नवंबर 1975
भिवानी - बनारसी दास गुप्ता     1 दिसंबर 1975 से 30 अप्रैल 1977
सिरसा - देवी लाल    21 जून 1977 से 28 जून 1979
हिसार - भजन लाल    29 जून 1979 से 5 जुलाई 1985
भिवानी - बंसीलाल    5 जुलाई 1985 से 19 जून 1987
सिरसा - देवी लाल    17 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 1989
सिरसा - ओमप्रकाश चौटाला    2 दिसंबर 1989 से 22 मई 1990
भिवानी - बनारसी दास गुप्ता    22 मई 1990 से 12 जुलाई 1990
सिरसा - ओमप्रकाश चौटाला    12 जुलाई 1990 से 17 जुलाई 1990
भिवानी - हुकम सिंह    17 जुलाई 1990 से 21 मार्च 1991
सिरसा - ओमप्रकाश चौटाला    22 मार्च 1991 से 6 अप्रैल 1991
हिसार - भजनलाल    23 जुलाई 1991 से 9 मई 1996
भिवानी - बंसी लाल    11 मई 1996 से 23 जुलाई 1999
सिरसा - ओमप्रकाश चौटाला    24 जुलाई 1999 से 4 मार्च 2005
रोहतक - भूपेंद्र सिंह हुड्डा    5 मार्च 2005 से 19 अक्टूबर 2014
करनाल - मनोहर लाल    26 अक्टूबर से वर्तमान तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed