फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, Voters in Panchkula constituency

हरियाणा विस चुनावः 7 महीने में पंचकूला में बढ़ गए 7000 मतदाता, 100 वर्ष की आयु के 66 वोटर

Sun, 06 Oct 2019 12:55 PM IST
खुशबू गोयल अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला
अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 06 Oct 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, Voters in Panchkula constituency
फाइल फोटो
पंचकूला जिले में मतदाताओं की संख्या सात महीने में ही सात हजार से ज्यादा बढ़ गई है। ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि प्रशासनिक आंकड़ा बता रहा है। पंचकूला में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अंतराल में इलेक्शन पॉपुलेशन में एक प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। वर्तमान में पंचकूला की कुल जनसंख्या 6 लाख 36 हजार 399 है। इसमें से 3 लाख 83 हजार 226 वोटर हैं।
विज्ञापन


1 जनवरी 2019 को जब इलेक्ट्रोल रोल किया गया था तब वोटर्स की कुल संख्या करीब 3 लाख 76 हजार 187 थी । लोकसभा से विधानसभा के दौरान 7 हजार 39 वोटर्स की वृद्धि हुई है। 18 से 19 वर्ष के कुल 8 हजार 423 वोटर्स हैं, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग इस बार विधानसभा चुनाव में करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, 100 वर्ष या इससे अधिक  के आयु के कालका में 66 व पंचकूला में 39 वोटर्स हैं । जिला प्रशासन से जारी आंकड़ों की मानें तो जनसंख्या में इलेक्ट्रोल का अनुपात 602 है । वहीं, जिले में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या कुल 2 हजार 358 है। जबकि कालका में 335 व पंचकूल में 376 सर्विस वोटर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में समझें

- कंट्रोल यूनिट कालका में 277, पंचकूला में 257  
- बैलेट यूनिट कालका में 554, पंचकूला में 514  
- कालका में वीवीपेट 298, पंचकूला में 274  
- कालका में 213, पंचकूला में 197 पोलिंग बूथ
- 21 कालका व 65 पंचकूला में अत्यधिक संवेदनशील बूथ

नेशनल गोल्ड मेडल विजेता प्रियंका हैं प्रचार अंबेसडर
उपायुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि वोटरों को जागरूक करने के लिए अधिक से अधिक स्वीप गतिविधियों चलाई जा रही हैं। इसके लिए दो वैन ईवीएम, वीवीपेट, पोलिंग से संबंधित सारी सामग्री  से सुसज्जित पूरे विधानसभा क्षेत्र में प्रचार व प्रसार कर रही हैं। इसी प्रकार राष्ट्रीय गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी प्रियंका को मतदताओं को जागरूक करने के लिए पंचकूला का अंबेसडर बनाए गया है। पंचकूला में जो साइकल शेयरिंग प्रोजेक्ट चलाया गया है, उसका भी इस्तेमाल चुनाव जागरूकता में किया जा रहा है।
 

सुरक्षा का खाका तैयार, किलेबंदी की तैयारी

हरियाणा विधानसभा चुनाव-2019 का बिगुल बज चुका है। प्रशासन के साथ पार्टी प्रत्याशियों ने भी कमर कस ली है। पुलिस और प्रशासन जिले में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न करवाने की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है। प्रशासन ने जहां चुनावी ब्लयू प्रिंट तैयार कर लिया है, वहीं पुलिस के आलाधिकारियों ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है।

जिले की ऐसी घेराबंदी करने की तैयारी है कि शरारती तत्व क्या परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। इसका जीता-जागता परिणाम नामांकन को लेकर जिला लघु सचिवालय की सुरक्षा घेरे से सहज लगाया जा सकता है। जब विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पंचकूला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह जिले में निष्पक्ष व शांतिमय चुनाव करवाने के लिए वचनबद्ध हैं।

इस मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर पीठासीन अधिकारियों को भी पायलट रिहर्सल के दौरान ट्रेनिंग दी जा चुकी है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले खर्च पर पैनी नजर रखने के लिए भी टीमों को फील्ड में उतारा जा चुका है। इसके अलावा अवैध शराब और नकदी समेत अन्य प्रतिबंधित सामग्री पर नजर रखने के लिए जिले के चौतरफा चुनावी नाका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed