फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, Voters and Polling Booths with Security Arrangements

हरियाणा विस चुनावः 90 सीटें, 19578 मतदान केंद्रों पर 1.83 करोड़ लोग डालेंगे वोट, ऐसी हैं तैयारियां

Thu, 10 Oct 2019 11:46 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 10 Oct 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, Voters and Polling Booths with Security Arrangements
मतदाता - फोटो : Amar Ujala
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्तूबर, 2019 को होने वाले मतदान के लिए कुल 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


4 अक्तूबर, 2019 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 7 हजार 955 सर्विस वोटर शामिल हैं। 98 लाख 78 हजार 42 पुरुष मतदाता, 85 लाख 12 हजार 231 महिला मतदाता और 252 ट्रांसजेडर मतदाता हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में 10324 लोकेशन पर 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 19425 रेगुलर और 153 सहायक मतदान केंद्र हैं। शहरी क्षेत्र में 5741 और ग्रामीण क्षेत्र में 13837 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराज्यीय नाकों पर हरियाणा के जवान भी रहेंगे तैनात

हरियाणा पुलिस ने विधानसभा चुनाव को लेकर मुस्तैदी बढ़ा दी है। अंतरराज्यीय सीमाओं व नाकों पर पहली बार पड़ोसी राज्यों की पुलिस टीमों के साथ आखिरी 72 घंटे हरियाणा पुलिस का एक जवान भी तैनात रहेगा। चुनाव में बेहिसाब नकदी, अवैध शराब और हथियारों के अवैध प्रवाह पर पूरी तरह अंकुश लगाने को यह निर्णय लिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस इस बार नए उपाय अपना रही है। इसके तहत सभी 1900 स्पेयर ईवीएम पाटिर्यों के साथ एक पुलिस कर्मी तैनात करने का निर्णय लिया है ताकि मतदान के दौरान ऐसे ईवीएम की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह कदम भी पहली बार उठाया गया है।

लोकसभा चुनाव-2019 की तुलना में 5,000 से अधिक कर्मियों का अतिरिक्त सुरक्षाबल जुटाया गया है। इस चुनाव में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 130 कंपनियों के अतिरिक्त कुल 57,583 पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की जा रही है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस टीमों ने नाकाबंदी, गश्त, फलैग मार्च व जांच बढ़ा दी है।

विर्क ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए समस्त पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

प्रदेश में बढ़े तीन लाख मतदाता, नए यूथ वोटरों में भी इजाफा

हरियाणा में इस बार तीन लाख नए मतदाता वोट करेंगे। आमजन को मतदाता सूची में पंजीकृत करवाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए स्वीप कार्यक्रम के परिणामस्वरूप राज्य में लोकसभा आम चुनाव की तुलना में इस बार कुल मतदाताओं की संख्या में 3 लाख से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है।

इसके अलावा लोकसभा आम चुनाव के समय प्रदेश में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं की संख्या 3 लाख थी। मगर अब 4 अक्तूबर तक मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं की संख्या 3.82 लाख हो गई है। हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. इंद्रजीत ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव समय प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या 1,80,56,896 थी।  अब यह संख्या 1,83,90,525 हो गई है।

उन्होंने बताया कि महिलाओं की संख्या में भी 1.7 लाख की वृद्धि देखने को मिली है और यह लोकतंत्र के साथ-साथ समाज के लिए भी बहुत गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव  के समय महिला मतदाताओं की संख्या 83.36 लाख थी और अब 85.08 लाख महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार, लोकसभा चुनाव में सर्विस मतदाताओं की संख्या 1.05 लाख थी और अब 1.07 लाख सर्विस वोटर हैं, जिसमें 2 हजार की वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2019 के लिए कुल 1169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिसमें 1064 पुरूष और 105 महिला उम्मीदवार हैं। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के समय प्रदेश में चिन्हित दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1.04 लाख थी और अब 34 हजार वृद्धि के साथ 1.38 लाख हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed